Bihar

मार देते तो अच्छा होता, जलील किया, अब कफन बांधकर निकलेंगे; PMCH में क्या कुछ हुआ था मनीष कश्यप ने किया बड़ा खुलासा

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने पटना के पीएमसीएच में पिछले दिनों हुई पिटाई के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मार दिया होता तो अच्छा होता, लेकिन उन्हें जलील किया गया। उन्हें जिंदा छोड़कर बहुत गलत किया गया। अब वह कफन बांधकर निकलेंगे। पीएमसीएच मारपीट कांड के बाद मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से इस्तीफा देने के भी संकेत दिए हैं।

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में बीते सोमवार को मनीष कश्यप एक मरीज को देखने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी एक महिला डॉक्टर से बहस हो गई। बाद में पीएमसीएच के डॉक्टरों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। यूट्यूबर सह बीजेपी नेता को अस्पताल में बंधक बनाए रखने का भी आरोप है।

हाल ही में एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान मनीष कश्यप ने पीएमसीएच में हुए वाकये के बारे में सार्वजनिक रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जान से मारने की नीयत से उनकी पिटाई की गई थी। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के सिंहासन पर बैठे लोग जब धृतराष्ट्र बन जाते हैं तो दुर्योधन का मनोबल बढ़ जाता है।

बिहार पुलिस पर भरोसा है, वो नहीं होती तो मेरी जान नहीं बचती, मैं पहली बार पुलिस की प्रशंसा कर रहा हूं, लेकिन पुलिस भी किसी के अंडर में काम करती है। राज्य सरकार के आदेश पर काम करती है।

महिला डॉक्टर से छेड़खानी के आरोप पर उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में लोग जानते हैं कि कोई अगर गलती करता है तो महिला कार्ड खेल लेता है। छेड़खानी के आधे केस झूठे होते हैं। मनीष कश्यप ने पीएमसीएच की महिला डॉक्टर से छेड़खानी की बात को सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, “मैं रक्सौल (पश्चिम चंपारण) की एक लड़की के इलाज की पैरवी के लिए पीएमसीएच गया था। वहां एक महिला डॉक्टर से मेरी बात हुई। मैंने उन्हें बहन कहकर संबोधित किया तो वह भड़क गईं। उन्होंने बहन ना बोलकर डॉक्टर कहने की नसीहत दी। इसके बाद चंद मिनट के भीतर 100 से ज्यादा लोग वहां इकट्ठा हो गए और सुपरिटेंडेंट के चैंबर के बाहर मेरी पिटाई करने लगे।”

बीजेपी छोड़ेंगे मनीष कश्यप?

बीजेपी से इस्तीफा देने के सवाल पर मनीष कश्यप ने कहा कि पिछली बार उनसे गलती हो गई थी। इस बार नहीं होगी। जल्द ही वह अपने लोगों के साथ बैठकर इस बारे में निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि लोग जो कहेंगे, आगे वही करेंगे।

मनीष कश्यप ने कहा कि अगर पीएमसीएच में उन्हें मार दिया गया होता तो अच्छा होता, उन लोगों ने जलील करके जिंदा छोड़ दिया। उन्होंने कहा, “मेरे साथ बहुत गलत हुआ। मार दिया होता तो शवयात्रा में एक लाख लोग आते। इन्होंने मारपीट की और वीडियो भी बनाया।”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

4 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

10 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

10 घंटे ago