Samastipur

राजकीय मध्य विद्यालय सरायरंजन में DEO कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने आर्ट गैलरी का किया उद्घाटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन : प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय सरायरंजन में गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद समस्तीपुर एवं क्षमतालय फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से बने जिला स्तरीय आर्ट गैलरी का उद्घाटन डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, डीपीओ मानवेंद्र कुमार एवं क्षमताल फाउंडेशन के राज्य समन्वयक अभिषेक तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर डीईओ ने कहा कि इस आर्ट गैलरी से बच्चों का सृजनात्मक विकास होगा। इसलिए इस कार्य को विस्तृत स्तर पर करने के जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान डीईओ एवं डीपीओ ने विद्यालय में संचालित पुस्तकालय एवं आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन का भी निरीक्षण किया।

मौके पर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रबंध समिति में अध्यक्ष राम प्रवेश राय, रामदयाल राय, संजय कुमार, स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त चितरंजन कुमार शर्मा, उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार ठाकुर, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजा महतो, शारीरिक शिक्षक मदन कुमार भगत, विष्णुदेव साह, निरंजन कुमार कंठ, विनोद कुमार पासवान, अमरजीत ईश्वर, लालबाबू ईश्वर, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार, आशा देवी, कल्पना कुमारी, अंजनी कुमारी आदि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

60 मिनट ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

6 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

7 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

8 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

8 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

10 घंटे ago