Bihar

एनडीए की बैठक में बिहार की विकास योजनाओं का प्रजेंटेशन, सीएम नीतीश और सम्राट चौधरी होंगे शामिल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में बिहार के विकास मॉडल पर चर्चा होगी। बिहार में जो-जो अच्छे कार्य हुए हैं, उन सबकी चर्चा की जाएगी। यही नहीं बिहार की महत्वपूर्ण योजना जल-जीवन-हरियाली समेत तमाम योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी दी जाएगी। इन योजनाओं की राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब प्रशंसा हुई है। बैठक रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होगी।

बैठक में शिरकत करने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे। उनके साथ मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा भी शामिल हैं। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट, आगामी नीतियां और सुशासन के मॉडल पर चर्चा की होगी। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वे प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

उन्होंने बैठक के समय में बदलाव की जानकारी भी दी। कहा कि पहले से तय समय में कुछ बदलाव संभावित है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार से बिहार को काफी सहयोग मिल रहा है। विकास कार्यों में बिहार को काफी सहायता मिल रही है। इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री बैठक में प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी देंगे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जल जीवन हरियाली जैसे अच्छे प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काफी काम हुआ है। बैठक में उन सबकी चर्चा करेंगे। साथ ही इससे संबंधी प्रजेंटेशन भी देंगे। उधर, देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने जदयू के वरीय नेता व केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह उनके दिल्ली स्थित आवास 6, कामराज लेन पहुंचे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

21 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

23 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago