National

32 साल पुराना बदला लेने के लिए बिहार से लखनऊ गया, CBI दरोगा को तीर मार किया घायल, बोला – इन्हीं लोगों ने मेरी नौकरी ले ली थी

लखनऊ में 23 मई की दोपहर 12:30 बजे एक पुलिस अधिकारी पर तीर से हमला कर दिया गया। यह घटना शहर के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज में हुई। देखते ही देखते धनुष-बाण से हमले की बात पूरे शहर में फैल गई। कुछ ही देर में हमलावर पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि मैं 32 साल से CBI के लोगों को खोज रहा था। इन लोगों की ही वजह से मेरी नौकरी चली गई।

यह हमला उसी दर्द का जवाब है। मैं कहां-कहां नहीं भटका। किसी ने मुझे बताया था कि CBI वाले लखनऊ में मिलेंगे। मैंने तो इनकी मदद की थी, लेकिन इन्होंने मेरे परिवार को बर्बाद कर दिया। मैं CBI ऑफिस में जा रहा था, लेकिन मुझे रोका गया। धनुष-बाण तो मैं घर से लेकर आया था। मुझे इसका कोई अफसोस नहीं।

बता दें कि ASI पर तीर चलाने के आरोपी का नाम दिनेश मुर्मू (53) है। वह बिहार के मुंगेर का रहने वाला है। CBI का ऑफिस ढूंढते हुए बिहार से लखनऊ पहुंचा था।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 11.15 बजे की हजरतगंज स्थित नवल किशोर रोड पर CBI दफ्तर के गेट पर हुई। ASI वीरेंद्र सिंह वहां खड़े थे। एक व्यक्ति गेट से अंदर घुसने लगा। उसके कंधे पर धनुष टंगा था। ASI ने उसे अंदर जाने से रोका।

रोकने पर वह अंदर जाने की जबरदस्ती करने लगा। बोला मुझे अंदर अधिकारियों से मिलना है। वीरेंद्र सिंह ने उससे कहा कि अधिकारी का नाम बताइए, तो वह केवल एक बात रट रहा था- मैं अंदर जाऊंगा तो उन्हें पहचान जाऊंगा, नाम नहीं पता।

ASI सिंह ने उससे कहा कि ऐसे नहीं जा सकते। बाहर चलिए। बार-बार मना करने पर वह वहां से चला गया। कुछ दूर जाकर उसने छिपकर वीरेंद्र सिंह पर धनुष से निशाना साध दिया। तीर छूटते ही वीरेंद्र सिंह के सीने में जा धंसा।

तीर से ASI पर हमला करने वाले दिनेश मुर्मू ने पुलिस कस्टडी में बताया- मैं रेलवे में नौकरी करता था। साल 1993 की घटना है- एक कर्मचारी के घूस लेने की शिकायत अधिकारियों से कर दी थी। उसकी जांच में कई मामले और खुले। उस दोषी कर्मचारी ने मुझे भी केस में घसीट लिया।

मामले की जांच CBI करने लगी। मेरी नौकरी चली गई। उसके बाद मेरे पास कुछ नहीं बचा- न इज्जत, न जीविका। इन लोगों ने मेरा सबकुछ खत्म कर दिया। इतने साल इंतजार किया। सबको बहुत ढूंढा। लखनऊ में पता मिला तो यहीं चला आया। अब जवाब दिया।

दिनेश ने कहा है कि मैं पौराणिक न्याय का दूत हूं। जैसे राम ने अन्याय के खिलाफ तीर उठाया, मैंने भी उठाया है। जिन्होंने भी मेरी, मेरे परिवार की, मेरे बच्चों की आजीविका छीना, मेरा समाज से सम्मान छीना, उनको मारकर खुद के साथ इंसाफ करूंगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

5 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

7 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

20 घंटे ago