Bihar

मनोज झा ने गिरिराज सिंह को कहा पाकिस्तानी, NMCH में चूहों द्वारा पैर कुतरने के मामले पर भी बोले

बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार पहुंचे राज्यसभा सांसद मनोज झा ने गिरिराज सिंह पर जोरदार हमला बोला है. मनोज झा ने गिरिराज सिंह को पाकिस्तानी बताते हुए कहा की हमारे बीच में अगर सबसे बड़ा कोई पाकिस्तान प्रस्त है तो वो गिरिराज सिंह है क्यूंकि पाकिस्तान एकांगी सोच है और गिरिराज सिंह की सोच भी एकांगी है और जिसकी सोच एकांकी है वो पाकिस्तानी है.

वहीं मनोज झा के बयान पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पर इस तरह का हमला करना व्यंग है राजनीतिक अपमान यह तो लोग समझ रहे होंगे. मनोज झा पर निशाना साधते हुए नीरज कुमार ने कहा कि उन लोगों को कुछ बोलने का अधिकार नहीं है. जिसको संविधान पर भरोसा है वो हिंदुस्तान का नागरिक है. वैचारिक सोच अलग हो सकता है. लेकिन लोगों का घिनौना रूप नहीं हो सकता है. नीरज कुमार ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग समाजवाद का नाम लेकर अपनी झोलियां भरते हैं. ऐसे लोगों को बोलने का कोई हक नहीं है.

BJP को मर्यादा सिखनी चाहिए: मनोज झा

वहीं मनोज झा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का जनता दरबार बंद हो गया है और अब यह कुछ खास वीआईपी लोगों तक ही सीमित रह गया है. सांसद मनोज झा का कहना है कि वे जल्द ही पब्लिक के सामने भ्रष्टाचार और अपराध के कई मुद्दों को लेकर आएंगे. वहीं बीजेपी द्वारा तेजस्वी लालू का वीडियो जारी करने पर मनोज झा ने जवाब दिया कि बीजेपी को मर्यादा में रहना सीखना चाहिए. उन्होंने कहा कि वे भी मोदी और शाह से संबंधित कई चीजें जारी कर सकते हैं. मनोज झा ने साफ किया कि जब भी महागठबंधन की सरकार आएगी, हर पैसे का हिसाब होगा और यह कोई दूरभावना से नहीं कही जा रही बात है.

सम्राट चौधरी पर को जंगल के छोटे शेर

सम्राट चौधरी के बयान पर मनोज झा ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर उनका शासन जंगल राज था, तो उसके छोटे शेर वही थे. मनोज झा ने NMCH में चूहे द्वारा मरीज के पैर कुतर देने पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि बिहार के चूहों में अपार क्षमता विकसित हो गई है; ये चूहे शराब पी जाते हैं और पहाड़ तक खोद डालते हैं. इन्हें चूहे कहा जाए या डायनासोर, यह समझना मुश्किल हो गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

4 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

5 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

6 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

6 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

9 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

9 घंटे ago