Bihar

पाकिस्तान की गोलीबारी में छपरा के बीएसएफ जवान हुए शहीद, आज शाम घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर

जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तेयाज शहीद हो गए। वह बिहार के सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाले थे। सीमा पार से गोलाबारी के दौरान उनके साथ सात जवान भी जख्मी हुए थे, जिन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान इम्तेयाज ने अंतिम सांस ली। इम्तेयाज बीएसएफ सीमा चौकी का नेतृत्व करते हुए शहीद हुए। उनके पुत्र इमरान ट्रेन से जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं। फ्रंटियर मुख्यालय, जम्मू में रविवार को श्रद्धांजलि के बाद उनका पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा से पहले सीमापार से शनिवार को फिर से मोर्टार से गोले दागे जाने और ड्रोन हमलों में दो जवान समेत आठ लोगों की मौत हो गई और बीएसएफ के आठ कर्मी घायल हो गए। हिमाचल के कांगड़ा जिले के शाहपुर निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शहीद हो गए। बिहार के सारण निवासी बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए। बीएसएफ सीमा चौकी का नेतृत्व करते हुए उन्होंने आगे बढ़कर वीरतापूर्वक नेतृत्व किया।

कश्मीर के तीन जिलों में नियंत्रण रेखा के पास के गांवों के निवासी बड़ी संख्या में अपने घर छोड़ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला, बांदीपुरा और कुपवाड़ा से लगभग 1.10 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं, क्योंकि उनके घर और सरकारी इमारतें पाक गोलाबारी की चपेट में आ गई हैं। वहीं, राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा के आवास पर गोला गिरा, जिससे थापा और उनके कार्यालय दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां थापा ने दम तोड़ दिया।

राजौरी में दो वर्षीय मासूम आयशा नूर और 35 वर्षीय मोहम्मद शोहिब की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के कंघरा-गलहुट्टा गांव में मोर्टार से दागे गए गोले के एक मकान पर गिरने से 55 वर्षीय रशीदा बी की मौत हो गई।

आरएसपुरा में गोलीबारी में बिदीपुर जट्टा गांव निवासी अशोक कुमार उर्फ शौकी की मौत हो गई। नौशेरा सेक्टर में एक पत्रकार घायल हो गया। जम्मू के बाहरी इलाके में बंटालाब के खेरी केरन गांव में पाकिस्तानी गोलाबारी में जाकिर हुसैन (45 वर्ष) की मौत हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

8 मिनट ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

1 घंटा ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

4 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

4 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

6 घंटे ago