Bihar

सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में अचानक गिर पड़े सांसद अजय मंडल, अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा

बिहार के भागलपुर में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम में भागलपुर के जदयू सांसद अजय मंडल अचानक लड़खड़ा कर गिर गए. इस दौरान उन्हें पैर और कमर में गंभीर चोट आई. वहां मौजूद वॉलंटियर ने उन्हें एंबुलेंस से लेकर अस्पताल में भर्ती कराया.

लड़खड़ाकर गिरे सांसद अजय मंडल:

दरअसल, मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर के इंडोर स्टेडियम में चल रहे बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे. टूर्नामेंट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर कालीन बिछाई गई थी. उसी कालीन में सांसद का पैर फंस गया और गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोट लगी है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया है. एक्स-रे रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कमर और पैर में गंभीर चोट लगी है.

सांसद अजय चौधरी के कमर में लगी चोट:

कार्यक्रम में सांसद अजय मंडल भी मुख्यमंत्री के साथ चल रहे थे. इसी दौरान इंडोर स्टेडियम में सांसद अजय मंडल अचानक लड़खड़ा कर नीचे गिर पड़े. इसके बाद वह मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें संभाला और उठाकर बगल में पड़े सोफे पर बिठाया. फिर एंबुलेंस को बुलाकर वहां से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल इलाज के लिए भेज दिया. जहां कमर और पैर का एक्स-रे किया गया.

डीएम-एसपी ने ली जानकारी:

फिलहाल संसद की हालत स्थिर बताई जा रही है, घटना की सूचना मिलने पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचकर संसद का हाल-चाल जाना है, वहीं जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी घटना के बारे में जानकारी ली है.

नीतीश कुमार भागलपुर पहुंचे:

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने मंगलवार को भागलपुर पहुंचे. उसके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी. मंत्री विजय चौधरी, कई सांसद- विधायक और नेता भी मौजूद रहे. इंडोर हॉल पहुंचने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों से परिचय लिया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

1 घंटा ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

5 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

13 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

15 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

15 घंटे ago