Bihar

पटना में बड़ा रेल हादसा टला, मेमू ट्रेन की बोगी में फंसी बाइक, मची अफरा-तफरी; यात्रियों ने कहा-लगा पलट गई

राजधानी पटना में बीती रात पटना के नत्थूपुर यादव चक इलाके में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. परसा बाजार से पटना जंक्शन जा रही गया-पटना मेमू ट्रेन (संख्या 63258) अचानक तेज झटके के साथ रुक गई. ट्रेन के रुकते ही जोरदार आवाज सुनाई दी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. डर के मारे कई यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे. कुछ यात्रियों को लगा कि ट्रेन अब पलटने वाली है. मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की सांसें भी फूल गईं. एक यात्री ने कहा, “ऐसा लगा कि ट्रेन पलट जाएगी.”

यह घटना परसा बाजार थाना क्षेत्र के नत्थूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक अवैध तरीके से रेल ट्रैक पार करने की कोशिश में ट्रेन के नीचे फंस गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोगी को नुकसान पहुंचा. ट्रेन चालक की सतर्कता ने बड़ा हादसा टाल दिया. चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे ट्रेन रुक गई. बाइक को बोगी के नीचे से निकालने में रेलवे कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी.

लोगों ने कहा- ऐसा लगा ट्रेन पलटने वाली है

एक यात्री ने बताया कि “मैं पहली बोगी में बैठा था. अचानक जोरदार आवाज हुई और ट्रेन तेज झटके के साथ रुकी. डर लगा कि कहीं कुछ बड़ा हादसा न हो जाए. बाहर निकलकर देखा तो बाइक ट्रेन के नीचे फंसी थी.” अन्य यात्रियों ने भी हादसे के दौरान डर और भगदड़ का माहौल बताया. कुछ ने कहा कि उन्हें लगा कि ट्रेन पलटने वाली है. RPF और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.

बाइक हटाने के बाद रवाना की गई ट्रेन

बाइक को हटाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. इस घटना ने अवैध रेलवे क्रॉसिंग की समस्या को फिर से उजागर कर दिया. लोगों का कहना है कि नत्थूपुर जैसे इलाकों में ऐसी क्रॉसिंग पर सख्ती की जरूरत है. रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे. ट्रेन को हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

6 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

6 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

7 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

9 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

18 घंटे ago