समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

इस बार दो दिन के बिहार दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, देंगे एयरपोर्ट से लेकर फोरलने की सौगात

IMG 20241130 WA0079

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पीएम मोदी 29 मई की शाम पटना पहुंचेंगे और उसी शाम अरबों की लागत से तैयार हुआ पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को पीएम ग्रीन बिल्डिंग मॉडल के तौर पर राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके बाद वे राजधानी में रात्रि विश्राम करेंगे. 30 मई को प्रधानमंत्री विक्रमगंज (रोहतास) में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और उसी दिन वापस लौट जाएंगे.

बिहार को मिलेगी करोड़ों की सौगात

अपने दौरे के दौरान पीएम बिहार को करोड़ों रुपये के परियोजनाओं की सौगात देंगे. इनमें पटना से सासाराम, वाराणसी-रांची फोरलेन हाई-वे, नवीनगर में 600 मेगावट के पावर प्लांट और बिहटा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास होना है.

IMG 20250515 WA0048paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

विक्रमगंज से करेंगे चुनावी शंखनाद

पीएम मोदी का यह दौरा बिहार में लोकसभा चुनाव की बिसात पर भाजपा-जदयू गठबंधन की एकजुटता और चुनावी तैयारियों को धार देने के मकसद से बेहद अहम माना जा रहा है. इस दौरे को भाजपा का चुनावी शंखनाद और बिहार में एनडीए की ताकत दिखाने वाले बड़े आयोजन के रूप में देखा जा रहा है. विक्रमगंज में प्रस्तावित सभा में लाखों लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है. सोन नदी के किनारे स्थित जिस क्षेत्र में पीएम मोदी सभा करेंगे वह इलाका पश्चिमी बिहार की राजनीति में निर्णायक प्रभाव रखता है.

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

पीएम मोदी और सीएम नीतीश होंगे साथ 

भाजपा सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मोदी के साथ मंच साझा करेंगे. जदयू ने दोनों कार्यक्रमों में सीएम की संभावित उपस्थिति के संकेत दिए हैं. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा और प्रशासनिक महकमा दोनों अलर्ट मोड पर हैं. एसपीजी ने पटना एयरपोर्ट और विक्रमगंज में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है. पुलिस मुख्यालय ने स्पेशल ब्रांच के आला अधिकारी भी इसमें सहयोग कर रहे हैं.

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02