Bihar

पटना NMCH में पेशेंट के पैर की 5 उंगली चूहे ने कुतरी, मरीज बोला- पानी चढ़ रहा था; पता नहीं चला

पटना के NMCH में एक मरीज के पैर की 5 उंगलियां चूहे ने कुतर दी। मरीज अवधेश कुमार नालंदा के रहने वाले हैं। अवधेश हड्डी रोग विभाग में एडमिट हैं। पीड़ित मरीज ने सोमवार को भास्कर को बताया कि उनके दूसरे पैर की हड्डी टूट जाने के कारण वह इलाज कराने कुछ दिन पहले NMCH में आए थे।

इलाज के बाद उनके पैर में प्लास्टर लग गया। शनिवार को उनको बुखार आया। पानी भी चढ़ा। इस कारण उन्हें नींद नहीं आ रही थी, लेकिन देर रात कब नींद लग गई पता नहीं चला। जब सुबह उनकी नींद खुली तो पैर की उंगलियों में जलन हो रही थी। उन्होंने देखा तो पैर की उंगलियों से खून बह रहा था। बेड खून के धब्बे से लाल हो गया था। अस्पताल में हंगामा हो गया, हम लोग परेशान हो गए।

आगे कहा कि हमें पता चला कि उनके पैर की पांचों उंगलियों को चूहा ने कुतर डाला है। उन्होंने इसकी शिकायत वार्ड में उपस्थित नर्स से की। तब नर्स ने डॉक्टर के आदेश के बाद पैर के उंगलियों में दवाई लगाकर बैंडेज लगा दिया।

10 साल पहले हादसे में कटा था एक पैर

पत्नी ने बताया कि 10 साल पहले हादसे में उनका एक पैर कट गया था। वहीं दूसरे पैर में समस्या आने पर 20 दिन पहले डॉक्टर ओमप्रकाश की यूनिट में भर्ती हुए थे। ऑपरेशन के बाद अवधेश को हड्डी रोग विभाग के यूनिट 4 में बेड नंबर 55 पर रखा गया था। शनिवार को उनके साथ ये हादसा हो गया।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ओमप्रकाश ने स्वीकार किया कि अस्पताल में चूहों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर ओमप्रकाश ने अस्पताल के अधीक्षक को चूहों के आने-जाने वाली जगहों पर जाली लगाने का सुझाव दिया है। साथ ही सफाई कर्मियों को विशेष सफाई का आदेश दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

7 मिनट ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

10 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

11 घंटे ago