Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल का मैनेजर 4 हजार रुपये घूस लेते हुआ गिरफ्तार; निगरानी की बड़ी कार्रवाई

समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में सोमवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब निगरानी विभाग की टीम ने हेल्थ मैनेजर विश्वजीत रामानंद को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी हेल्थ मैनेजर विश्वजीत रामानंद पर शव वाहन चालक से वेतन रिलीज करने के एवज में घूस मांगने का आरोप है।

शिकायतकर्ता शव वाहन चालक जयराम सिंह ने बताया कि अस्पताल में काम करने के एवज में उन्हें प्रतिदिन 301 रुपये मिलते हैं। हेल्थ मैनेजर द्वारा हर महीने वेतन निकालने के नाम पर 1500 रुपये रिश्वत मांगी जाती थी। पेंडिंग चार महीने के वेतन रिलीज करने को लेकर उससे 6 हजार रुपये की मांग की गई थी, जिसमें से 2 हजार पहले ही दिए जा चुके थे। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की।

मामला दर्ज करने के बाद निगरानी विभाग ने 4 हजार रूपये शव वाहन चालक जयराम सिंह को दिया और हेल्थ मैनेजर को देने के लिये कहा। सोमवार की शाम हेल्थ मैनेजर को 4 हजार रुपये देने के दौरान निगरानी विभाग की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद सदर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। निगरानी की टीम आरोपी हेल्थ मैनेजर को गिरफ्तार कर सर्किट हाउस ले गयी, जहां से उसे देर रात पटना ले जाया जाएगा। इसके बाद मंगलवार को मुजफ्फरपुर कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा।

टीम में डीएसपी और अन्य अधिकारी मौजूद थे। विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर खबर लिखे जाने तक निगरानी विभाग के कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे थे। सदर अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली इस कार्रवाई से डाॅक्टर, कर्मचारियों और आम लोगों में खलबली मच गई है।

शिकायतकर्ता शव वाहन चालक जयराम सिंह का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

3 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

20 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

20 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

20 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 दिन ago