Bihar

PM मोदी की रैली से दूर रहे जनता: BJP नेता मनीष कश्यप बोले- 100 रुपए में बिक जाती है जनता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 29 मई यानी गुरुवार को बिहार आ रहे हैं। पहले दिन PM मोदी पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। फिर पटना में रोड शो करेंगे।

इसके बाद 30 मई को रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। अब पीएम के दौरे को लेकर यूट्यूबर और BJP नेता मनीष कश्यप ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में मनीष कश्यप लोगों से PM की रैली में नहीं जाने की अपील कर रहे हैं।

मनीष कश्यप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जारी वीडियो में कहा, ‘अगर PM की रैली फ्लॉप होती है, तो बिहार की असली समस्याएं प्रधानमंत्री तक पहुंच सकेंगी। जनता भीड़ बनकर रैली में गई, तो ऊपर तक यह संदेश जाएगा कि बिहार में सब कुछ ठीक है। जबकि राज्य के लोग आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

बीजेपी नेता पैसे देकर जुटाती है भीड़

मनीष कश्यप ने कहा- बीजेपी के स्थानीय नेता रैली में भीड़ जुटाने के लिए लोगों को पैसे देते हैं। रैली में आने-जाने के लिए बसों की व्यवस्था करते हैं। लेकिन जनता को ऐसे लालच में नहीं आना चाहिए। जो नेता बुलाने आएं, उनसे पूछिए कि आपकी समस्याओं का समाधान कब होगा। जब तक जवाब न मिले, तब तक रैली में मत जाइए।

मनीष ने दावा किया कि यह भीड़ खुद नहीं आती, 100-100 रुपए देकर लोग लाए जाते हैं। इससे प्रधानमंत्री को भ्रम होता है कि बिहार में सब ठीक है, जबकि जमीनी सच्चाई कुछ और है।

उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी की अब तक की टॉप-10 सबसे ज्यादा भीड़ वाली रैलियों की सूची में अधिकतर बिहार से हैं। बिक्रमगंज की रैली को लेकर अब 5 से 10 लाख लोगों की भीड़ का दावा किया जा रहा है। अगर यहां एक लाख लोग जुटते हैं और गुजरात में सिर्फ 10 हजार, तो पीएम को लगेगा कि बिहार में ज्यादा विकास हो रहा है। जबकि असल में यह दिखावा है।

बिहार की समस्याएं नहीं पहुंच पा रहीं दिल्ली तक

मनीष कश्यप ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे केवल भीड़ बनकर न जाएं, बल्कि सवाल करें। जब तक बिहार की समस्याएं प्रधानमंत्री के सामने नहीं आएंगी, तब तक समाधान नहीं मिलेगा। अगर भीड़ ऐसे ही जुटती रही, तो पीएम को लगेगा कि सब कुछ सही है।

मनीष कश्यप ने आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा के नेताओं का हाल ऐसा है कि ब्लॉक से लेकर थाना तक कोई उनकी बातें नहीं सुनता। ना ब्लॉक में कोई कर्म अधिकारी उनकी बात सुनते हैं, नहीं थाना में दरोगा और थानेदार उनकी बात सुनते हैं। वहीं, राजद और जदयू के अगर कोई भी नेता फोन करेंगे तो सारे अधिकारी एक पैर पर खड़े हो जाते हैं। सारा काम आसानी से हो जाता है।

पटना एयरपोर्ट पर बने रनवे को लेकर दी टिप्पणी

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के शुभारंभ को लेकर मनीष कश्यप ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पटना एयरपोर्ट पर रनवे नहीं बढ़ रहा है लेकिन टर्मिनल बिल्डिंग बढ़ा दिया गया। पूरे भारत में सबसे कठिन लैंडिंग पटना एयरपोर्ट पर ही होता है। लेकिन, इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बिना भविष्य की नीति के कारण बिहटा एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। आपलोग पता कीजिए कि क्या वहां दो हवाई पट्टी बन सकता है।

क्या 12 हजार फीट का हवाई पट्टी बन सकता है। पटना एयरपोर्ट में मात्र 6798 फीट का हवाई पट्टी है। बताइए कैसे विकास होगा। इसीलिए आपलोग से निवेदन है कि आवाज उठाइए और मोदी जी की रैली के मत जाइए। यहां के नेता लोग बिहार के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

19 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

22 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

23 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 दिन ago