बिहार एसटीएफ के एक दारोगा (एसआई) और एक जवान की मध्य प्रदेश के रतलाम में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस की एक स्पेशल टीम (एसटीएफ) कुख्यात अपराधी पकड़ने के लिए गुजरात के सूरत जा रही थी। इस बीच एमपी के रतलाम में नेशनल हाइवे पर उनकी स्कॉर्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इंदौर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बिहार पुलिस से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण पुलिस अवर निरीक्षक मुकुंद मुरारी और जेसी विकास कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से ज़ख्मी जेसी जीवधारी कुमार को बेहतर इलाज हेतु सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल इंदौर भेजा गया है।
रतलाम एवं इंदौर के वरीय पुलिस पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर सभी घायलों के समुचित इलाज हेतु व्यवस्था की गई है। वहीं, आवश्यक कार्यवाही एवं समन्वय हेतु एसटीएफ बिहार के 3 पुलिस डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों को इंदौर भेजा गया है।
रतलाम के एसपी अमित कुमार ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार एसटीएफ के जवान गया से स्कॉर्पियो में बैठकर गांधीधाम जा रहे थे। वे एक व्यक्ति को पकड़ने जा रहे थे।
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…