विशेष निगरानी इकाई ने पटना में एक कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर सहायक अवर निरीक्षक को 10,000 की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार सहायक अवर निरीक्षक का नाम अभिनंदन बताया जा रहा है। रोहित कुमार पीतांबर, जो कि फतुहा के निवासी हैं, उन्होंने विशेष निगरानी इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक जांच के दौरान दीदारगंज थाने ने उसका ऑटो रिक्शा पकड़ लिया गया था।
ऑटो रिक्शा छोड़ने को मांग रहे थे रिश्वत
सहायक अवर निरीक्षक अभिनंदन बार-बार इस बात का दबाव बना रहे थे कि जब तक ₹10000 लेकर नहीं आओगे, ऑटो रिक्शा नहीं छोड़ेंगे।
विशेष निगरानी इकाई को यह शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद जांच एजेंसी ने डीएसपी बिंदेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक धावा दल बनाया।
विशेष निगरानी इकाई को यह शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद जांच एजेंसी ने डीएसपी बिंदेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक धावा दल बनाया।
शिकायतकर्ता रोहित कुमार को अवर निरीक्षक के पास 10,000 की रकम के साथ भेजा गया। आज जब आरोपित अवर निरीक्षक अपने आवास पर ₹10000 की रिश्वत ले रहा था, उसी वक्त जांच एजेंसी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद उसे विशेष निगरानी की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरिया पंचायत स्थित केशरोरा गांव के…
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों को राहत दी…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक मोहल्ले में घर में घुसकर चोरी करने…