Bihar

वक्फ बिल पर जेडीयू में विरोध तेज, अशफाक करीम बोले- नीतीश रात में फैसला लेंगे

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के वक्फ संशोधन बिल पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में विरोध बढ़ता जा रहा है। अब जेडीयू के एक और मुस्लिम नेता ने इस बिल को वापस लेने की मांग की है। पूर्व सांसद अहमद अशफाक करीम ने मंगलवार को यह भी दावा किया कि वक्फ बिल पर जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार रात को फैसला लेंगे। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी के चीफ चंद्रबाबू नायडू से भी इस बिल पर अपना समर्थन वापस लेने की अपील की।

पूर्व सांसद एवं जेडीयू नेता अहमद अशफाक करीम ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि नायडू सेकुलरिज्म के सिपाही हैं। हम उम्मीद रख रहे हैं कि नायडू और हमारे सीएम नीतीश कुमार रात में कुछ न कुछ फैसला लेंगे कि वक्फ संशोधन बिल वापस ले लिया जाए। उन्होंने कहा, “यह मेरी व्यक्तिगत राय है, लेकिन कल सुबह कैसी होगी यह मैं नहीं कर सकता हूं।’

इससे पहले, जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने दावा किया कि उनकी पार्टी वक्फ बिल के समर्थन में नहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर अभी तक कोई बयान भी नहीं दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बिल को वापस लेने की अपील भी की।

वक्फ बिल पर जेडीयू का सस्पेंस

मोदी सरकार वक्फ संशोधन बिल को लोकसभा में बुधवार को चर्चा के लिए पेश करेगी। केंद्र में भाजपा की सहयोगी जेडीयू ने अभी तक इस बिल पर अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट नहीं किया है। पार्टी का एक धड़ा जहां इस बिल के विरोध में हैं, वहीं जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि हम पूर्व की तारीख में इस बिल को लागू नहीं कराना चाहते हैं। उम्मीद है सरकार इस पर विचार करेगी।

वहीं, मोदी कैबिनेट में जेडीयू कोटे से मंत्री एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि हम सदन के अंदर ही वक्फ बिल पर अपना रुख स्पष्ट करेंगे। हालांकि, उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। उन्होंने मुसलमानों के लिए जितने काम किए, आजादी के बाद किसी राज्य सरकार ने नहीं किए।

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

31 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

2 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

4 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

5 घंटे ago