Bihar

IPS काम्या मिश्रा का इस्तीफा सरकार ने किया मंजूर, लेडी सिंघम के नाम से हैं मशहूर

बिहार की तेज तर्रार आईपीएस अफसर और दरभंगा ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक रही काम्या मिश्रा का इस्तीफा मोदी सरकार ने मंगलवार शाम को स्वीकार्य कर लिया. काम्या ने निजी कारणों का हवाला देते हुए 5 अगस्त 2024 को अपना इस्तीफा पुलिस मुख्यालय को भेज था. जिसे अब केंद्र सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है.

जीतन सहनी हत्याकांड में थी मुख्य जांच अधिकारी

बिहार पुलिस की लेडी सिंघम के नाम से मशहूर काम्या मिश्रा ने इस्तीफा देने से कुछ महीने पहले ही दरभंगा में ग्रामीण एसपी के रूप जॉइन किया था और उन्होंने कई गम्भीर मामलों का खुलासा भी किया था. विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या में विशेष जांच अधिकारी थीं. वे इस हत्याकांड की जांच के लिए गठित विशेष टीम का नेतृत्व कर रही थीं और उन्होंने बहुत जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया था.

कौन हैं काम्या मिश्रा

ओडिशा की रहने वाली काम्या मिश्रा बचपन से ही तेज तर्रार थी. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी. 2019 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 172वीं रैंक हासिल की और 22 साल की उम्र में आईपीएस बन गईं. उनकी शुरुआती पोस्टिंग हिमाचल कैडर में थी, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को बिहार कैडर में ट्रांसफर करवा लिया. काम्या बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थीं. उन्हें 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी 98 प्रतिशत अंक मिले थे.

काम्या के पति भी हैं पुलिस अधिकारी

काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी आईपीएस अधिकारी हैं. अवधेश सरोज बिहार कैडर के 2019 बैच के पुलिस अधिकारी हैं. उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से बी टेक की डिग्री प्राप्त की है. काम्या मिश्रा और अवधेश सरोज की शादी वर्ष 2021 में हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

4 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

12 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

18 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

19 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

20 घंटे ago