Bihar

राजद की ‘चरवाहा विद्यालय’ वाली सोच, लालू शासनकाल की उपलब्धियां गिनाएं तेजस्वी; अशोक चौधरी का तंज

बिहार सरकार में मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और आरजेडी पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि राजद की विचारधारा चरवाहा विद्यालय की है, जबकि हमारे नेता नीतीश कुमार ने आईटीआई, पॉलिटेक्निक और मेडिकल कालेज जैसे आधुनिक शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर बिहार के युवाओं के भविष्य को नई दिशा और नया आयाम दिया है। साथ ही उन्होने तेजस्वी पर भी निशाना साधा।

अशोक चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, और अपने माता-पिता के 15 वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखना चाहिए। उन्होने कहा कि नीतीश का मतलब डेवलपमेंट है। नीतीश डेवलपमेंट के बराबर हैं, नीतीश बिजनेस के बराबर है। तेजस्वी यादव अपनी चिंता करें और बिहार की जनता को बताएं, उन्होंने डिप्टी सीएम रहते बिहार के लोगों के लिए क्या काम किया?

जदयू महासचिव ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो बिहार के लिए किया है उसे बताने में सुबह से रात बीत जाएगी। बहुत जल्द हम बिहार की जनता को बताएंगे 2005 से पहले की सरकार में क्या हुआ और 2005 के बाद नीतीश कुमार जी ने बिहार के लिए क्या किया है। 15 साल बनाम 20 साल की पूरी कहानी जनता के बीच रखी जाएगी।

आपको बता दें शुक्रवार को जद(यू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में मंत्री अशोक चौधरी शामिल हुए थे। इस बीच लोगों की समस्याएं सुनीं और उसके निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Avinash Roy

Recent Posts

ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई कार, नशे की हालत में चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर बने…

1 घंटा ago

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम में साहस और योग्यता है तो मुझसे सार्वजनिक बहस कर ले

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…

3 घंटे ago

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

4 घंटे ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

8 घंटे ago