Bihar

‘सूरज का पूरब से उगना और तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री फेस होना यूनिवर्सल ट्रुथ है’, RJD सांसद का बड़ा ऐलान

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. गुरुवार को पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में महागठबंधन की अहम बैठक आयोजित हुई. बैठक के बाद औपचारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई, लेकिन बैठक में शामिल आरजेडी नेताओं ने यह स्पष्ट कर दिया कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन का चेहरा होंगे. आरजेडी सांसद मनोज झा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “जैसे पूर्व दिशा से सूर्य का उगना एक यूनिवर्सल ट्रुथ है, वैसे ही तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री चेहरा होना सत्य है.”

वक्फ संशोधन विधेयक पर भी RJD का रुख साफ

वक्फ संशोधन विधेयक पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का आरजेडी ने स्वागत किया है. मनोज झा ने कहा कि वक्फ जमीनों से जुड़े मामलों में कोर्ट ने स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में आरजेडी ने 10 में से एक याचिका दाखिल की थी, और पार्टी ने शुरू से ही इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही थी. झा ने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद इस मुद्दे पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

मनोज झा ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, “बहुमत का मतलब किसी कॉम को सुबह-सुबह हासिये पर ले जाना नहीं होता.” उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ से जुड़े विधेयक का उद्देश्य कुछ खास उद्योगपतियों और बीजेपी के दोस्तों को लाभ पहुंचाना है. उन्होंने यह भी कहा कि आरजेडी हर धर्म और जाति के हक के लिए संघर्ष करती रहेगी, चाहे वो हिंदू हों, मुसलमान हों या बौद्ध. वक्फ की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.

पश्चिम बंगाल हिंसा पर क्या बोले

मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर मनोज झा ने कहा कि RJD किसी भी प्रकार की हिंसा के खिलाफ है. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मिलकर शांति बहाल करने की अपील की. झा ने कहा, “किसी भी इंसान की जान जाए, यह सही नहीं है. सरकार को इस पर गंभीरता से काम करना चाहिए.”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

3 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

13 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago