Bihar

खान सर ने BPSC आन्दोलन को गुमराह किया? छात्र नेता दिलीप ने लगाया कई सनसनीखेज आरोप

बिहार लोकसेवा आयोग(बीपीएसी) की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर रीएग्जाम के लिए आन्दोलन और कोर्ट में लड़ाई का मुद्दा देश भर में मीडिया की सुर्खियों में रहा। इस आन्दोलन में चर्चित कोचिंग टीचर खान सर और गुरु रहमान ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। एक बार फिर इस मामले को लेकर खान सर का नाम उछल रहा है। लेकिन इस बार आन्दोलन को धार देने की नहीं बल्कि सनसनीखेज आरोपों को लेकर खान सर चर्चा में हैं।

छात्र नेता दिलीप कुमार ने खान सर पर छात्रों के आन्दोलन को बदनाम और गुमराह करने के साथ इसका राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। कहा है कि जिन सबूतों की चर्चा खान सर पहले से कर रहे थे उन्हें ना कोर्ट में पेश किया और ना हीं जांच एजेंसियों को दिखाया। पटना हाईकोर्ट ने रीएग्जाम के लिए दायर सभी याचिकाओं को सबूतों की कमी बताकर खारिज कर दिया है और बीपीएससी को मेन्स परीक्षा कराने का निर्देश दिया है।

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि पहले छात्र और छात्राएं रीएग्जाम के लिए आन्दोलन चला रहे थे। गर्दनीबाग में सभी लोग प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन खान सर जैसे कोचिंग वाले इसमें घुस गए। अपने कुछ एजेंट को भेजकर आन्दोलन को राजनीतिकरण कर दिया। जब कोर्ट में याचिका दायर की गई तो जानबूझ कर उन सबूतों को पेश नहीं किया जिनका वे दावा कर रहे थे। मीडियो को भी सबूत नहीं दिखाए। वे कह रहे थे कि एक हजार करोड़ का लेनदेन हुआ है जिसका डाटा उनके पास है। तो वे सबूत क्यों नहीं सार्वजनिक किए गए। किस अधिकारी की पत्नी को पैसे भेजे गए यह नहीं बताया गया जिसके कारण कोर्ट में अभ्यर्थी हार गए। आर्थिक अपराध इकाई को साक्ष्य नहीं दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

17 घंटे ago