Bihar

बिहार में बनेगा दो हाई सिक्योरिटी जेल, जगह का हुआ चयन!, 4 हजार कुख्यातों और 3 हजार नक्सलियों की लिस्ट तैयार

बिहार में दो बड़ी लूटकांड को लेकर पुलिस मुख्यालय ने बड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि इन अपराधों में ऐसे युवा शामिल हैं, जो बड़े अपराधियों से प्रेरित हैं और उन्हें अपना आयडल मान रहे हैं। आरा के तनिष्क शोरूम और दानापुर के तनिष्क शोरुम में ऐसे ही युवाओं की संलिप्ता सामने आई है।

उन्होंने बताया कि तनिष्क लूट कांड की साजिश पश्चिम बंगांल के पुरुलिया जेल से बैठकर शेरू सिंह और चंदन सिंह गिरोह ने अंजाम दिया। इनके वार्ड से टेक्निकल डिवाइस भी मिले हैं। इन्हें भी रिमांड पर लिया जाएगा। एडीजी ने कहा कि तनिष्क वाले मामले में सात अपराधी मौके पर थे। इसके अलावा करीब 10 और थे। जिसमें तीन को गोली लगी। इनमें एक की मौत हो गई, दो घायल हैं। अभी भी तीन फरार हैं। इसके अनुसंधान में जो नहीं पकड़े गए हैं। उनपर पहले से ही चार्जशीटेड हैं।

जीवा ज्वेलरी शॉप और तनिष्क शोरुम लूट को लेकर पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि आज के युवा अपराधियों से इंस्पायर्ड होकर अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं। वहीं कुछ पुराने क्रिमिनल जेल में रहकर तकनीकी रुप से सक्षम युवाओं को अपनी गैंग में शामिल कर उनसे अपराध करा रहे हैं। ऐसे पेशेवर अपराधियों के लिए नए कानून में उनकी संपत्ति जब्त करने का प्रावधान है। जो मां-बाप यह समझते हैं कि उनका बच्चा पैसा लेकर आ रहा है, घर में गाड़ियां चल रही है, अब उनकी संपत्ति जब्त करने के लिए कार्रवाई होगी।

3 हजार नक्सली और 4 हजार कुख्यात की लिस्ट तैयार

उन्होंने जानकारी दी कि सोना लूटने वाले कुख्यातों के नेक्सस को तोड़ने के लिए बिहार STF की टीम ने ठोस रणनीति बनाई है। 3000 नक्सलियों के अलावा 4000 जिले के कुख्यात अपराधियों का डोजियर STF ने तैयार कराई है। उन्होंने बिहार में हाई सिक्योरिटी जेल की जरूरत होने की भी बात कही। इसके लिए केंद्र सरकार को 2 लोकेशन भी भेजा गया है।

ADG मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने केंद्र सरकार से कुख्यात, नक्सलियों और कट्टरपंथियों के लिए हाई सिक्योरिटी जेल बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुनसान जगह पर हाई सिक्योरिटी जेल बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। दो लोकेशन बिहार में चिह्नित की गई है। जहां ऐसे कट्टरपंथी, कुख्यात को रखा जाएगा।

भोजपुर और वैशाली के युवा में क्राइम का बढ़ा रुझान

एडीजी ने बताया कि वैशाली और भोजपुर जिले ऐसे है, जहां के युवक इस तरह के क्राइम में शामिल होने के मामले सामने आए है। जिससे लगता है कि यहां के युवा पढ़ाई लिखाई छोड़कर अपराध की दुनिया में आ रहे हैं। ऐसे लोगों की जिलावार सूची बनाई जा रही है।

ADG मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने इस इलाके के युवाओं के परिजन से अपने बच्चों पर विशेष नजर रखने की अपील की है। ADG ने कहा कि सबसे अधिक इस जिले के युवा अपराध के क्षेत्र में आ रहे हैं, जो चिंता का विषय है। खासकर अपराध की दुनिया में आने से इनके माता-पिता को परेशानी होती है। इसलिए अपने बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

24 मिनट ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

55 मिनट ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

9 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

10 घंटे ago