Bihar

वक्फ बिल पर जेडीयू की सफाई, संजय झा बोले- जब तक नीतीश हैं, सभी के हितों की रक्षा होगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के संसद में पेश होने से पहले सियासी पारा गर्मा गया है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने इस बिल पर सफाई दी है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वक्फ बिल को पहले की तरह लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब तक राजनीति में हैं, तब तक सभी लोगों के हितों की रक्षा की जाएगी।

संजय झा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार बिहार में बीते 19 सालों से काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लिए जो कार्य किए वो नजर आते हैं। झा ने कहा, “हमारी पार्टी ने कहा था कि इस बिल को पूर्व की तरह लागू नहीं किया जाना चाहिए, हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस पर विचार करेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ बिल पहली बार संसद में नहीं आ रहा है। बल्कि 2013 में भी संशोधित बिल लाया गया था।

वक्फ बिल पर जेडीयू में खींचतान

बता दें कि मोदी सरकार के वक्फ संशोधन बिल पर नीतीश की पार्टी जेडीयू में सियासी हंगामा मचा हुआ है। पार्टी का एक धड़ा (मुस्लिम नेता) इस बिल का विरोध कर रहा है। वहीं, अन्य नेता इस पर उदारवादी रवैया अपनाते हुए नजर आ रहे हैं। जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने वक्फ बोर्ड को धार्मिक मुद्दा बताते हुए संशोधन बिल का विरोध किया। एक दिन पहले उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

6 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

13 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

20 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

21 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

21 घंटे ago