Bihar

बिहार में आज से होगी गेहूं की खरीद, किसानों को प्रति क्विंटल कितना दाम मिलेगा; जानें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में एक अप्रैल से किसानों से गेहूं की खरीद होगी। रबी मौसम 2025-26 में किसानों से दो लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है। इनमें 1.5 लाख टन गेहूं पैक्स और व्यापार मंडल के माध्यम से खरीद होगी, जबकि 50 हजार टन गेहूं भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से खरीद होगी। किसानों को गेहूं का मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा।

यह राशि पिछले साल की तुलना में 150 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। गेहूं खरीद होने के 48 घंटे के अंदर किसानों को राशि भुगतान का लक्ष्य है। गेहूं खरीद के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और सहकारिता विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार मंगलवार को गया के नगर प्रखंड चंदौती के चूरी पैक्स में गेहूं खरीद कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

राज्य के 4476 पैक्स और व्यापार मंडल को गेहूं खरीद के लिए चयन कर 208 करोड़ कैश क्रेडिट सहकारी बैंकों द्वारा दिया जा चुका है। रैयत और गैर रैयत दोनों तरह के किसान गेहूं बेच सकते हैं। धान की तरह गेहूं बेचने के लिए अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की गई है। सहकारिता विभाग के अनुसार, किसानों को लाभ दिलाने के लिए पिछले वर्ष पोर्टल पर आवेदन देने वाले किसानों को स्वत: इस बार भी गेहूं बिक्री के लिए अनुमति दे दी गई है। ऐसे किसानों को फिर से आवेदन देने की आवश्यकता नहीं है। राज्य के 20 उच्च गेहूं उत्पादक क्षमता वाले जिलों को गेहूं खरीद के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें पटना, औरंगाबाद, गया आदि शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

2 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

2 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

3 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

3 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

14 घंटे ago