Samastipur

प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को आ रहे बिहार, मधुबनी एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का करेंगे शिलान्यास

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं. इस दौरान बिहार को वो कई सौगात देंगे. पीएम मोदी इस दौरान मधुबनी के भौड़ागढ़ी स्थित एयरपोर्ट पर नये टर्मिनल का शिलान्यास भी करेंगे. इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मधुबनी के परिसदन में उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की.

मिथिला के लिए ऐतिहासिक अवसर

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है. उन्होंने बताया कि पंचायती राज दिवस हर साल राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है. इस वर्ष मिथिला व बिहार को यह ऐतिहासिक अवसर मिला है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं. यह बिहार के लिए गर्व का विषय है कि यह आयोजन मधुबनी में हो रहा है.

हवाई अड्डे के टर्मिनल का होगा शिलान्यास

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्षों से बंद पड़े मधुबनी हवाई अड्डे के नये टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे. यह हवाई अड्डा मिथिला क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. इसके अलावा, प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास से जुड़ी कई योजनाओं की भी शुरुआत करेंगे, जिनमें सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाएं शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री हर साल अलग-अलग राज्यों में कार्यक्रम करते हैं, और इस बार बिहार को यह गौरव प्राप्त हुआ है. इस कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम जनता भी शामिल होगी.

सभा स्थल को लेकर प्रशासन को निर्देश

प्रधानमंत्री की सभा के लिए संभावित स्थानों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर चर्चा की जा रही है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वह शीघ्र ही राज्य मुख्यालय को सभा स्थल को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपे. मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, सहरसा और अन्य जिलों से बड़ी संख्या में वाहनों और लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन को ट्रैफिक और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को देखते हुए शीघ्र ही अपना प्रतिवेदन देंगे.

सभा स्थल का चयन जल्द

डीएम यह प्रतिवेदन मुख्य सचिव को भेजेंगे, जिस पर पीएम मंत्रालय निर्णय लेगा. बैठक में सौराठ, लोहट, हवाईअड्डा व झंझारपुर के भैरवस्थान जैसे संभावित स्थलों पर विमर्श हुआ, लेकिन रूट व अन्य संसाधनों को देखते हुए अधिक संभावना है कि भैरवस्थान के लिए सभा स्थल का निर्धारण होगा. इसको लेकर कई दिनों से तैयारी भी चल रही है और उच्चाधिकारियों का यहां पर दौरा भी हो चुका है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

2 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

7 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

8 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

9 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

9 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

9 घंटे ago