Bihar

मोकामा का टिकट हमारे पास, 20 दिन में जेल से बाहर आयेंगे; पोती की शादी में पैरोल पर आए बाहुबली अनंत सिंह का दावा

बाहुबली और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बुधवार को पोती की शादी में शामिल होने के लिए एक दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं। 30 अप्रैल को पोती वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए अनंत सिंह ने कोर्ट में अर्जी दी थी। जिसे मंजूर कर लिया था। एक दिन के लिए आज अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर निकले। और अपने पैतृक आवास बाढ़ के लदमा पहुंचे जहां उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होने बताया कि उम्मीद है कि 20 दिनों में जेल से बाहर आ जाएंगे। लोअर कोर्ट में बेल रिजेक्ट होने के बाद हाईकोर्ट में अपील की है।

एक सवाल के जवाब में अनंत सिंह ने कहा कि मोकामा विधानसभा चुनाव का टिकट हमारे पास है। अच्छा लग रहा है, एक दिन के लिए पैरोल मिली है, कल फिर चले जाना है। आपको बता दें बीते 20 सालों से मोकामा पर अनंत सिंह का कब्जा है। 2005 से 2020 तक लगातार वो मोकामा से विधायक रहे। 2022 के उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी जीतीं।

आपको बता दें मोकामा के पंचमहला में फायरिंग मामले में 24 जनवरी को पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। सोनू सिंह की मां उर्मिला सिन्हा की शिकायत पर उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी। बाढ़ के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन के कोर्ट ने अनंत सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया था।

पटना सिविल कोर्ट के एमपी एमएलए कोर्ट की विशेष अदालत ने अनंत सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई करने के बाद खारिज कर दिया था। विशेष अदालत ने दो आपराधिक मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई की थी। दोनों आपराधिक मामले पंचमहला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई 22 जनवरी को दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी की घटना से जुड़े थे। दोनों अदालत से जमानत खारिज होने के बाद बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह अब जमानत लेने के लिए पटना हाईकोर्ट का रुख किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

9 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago