Bihar

बिहार: थाने से पुलिस ने ही चुराई जीप, नंबर बदलकर दूसरी पुरानी जीप लगा दी; SI, प्राइवेट ड्राइवर सहित 4 गिरफ्तार

बेगूसराय के मटिहानी थाना कैंपस से पुलिस ने जीप ही चोरी कर ली। दरअसल, एक्सीडेंट के बाद जब्त कमांडर जीप की जगह पर दूसरी पुरानी जीप लगा दी गई। इस मामले में एक SI, थाने का प्राइवेट ड्राइवर और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

7 फरवरी की सुबह में मटिहानी-बेगूसराय सड़क पर बदलपुरा के समीप कमांडर जीप ने दो छात्राओं को कुचल दिया था। इस दौरान एक छात्रा रामपुर बसावन निवासी बबलू ठाकुर की बेटी सिम्मी कुमारी की मौत हो गई थी। आक्रोशित लोगों ने कमांडर जीप (BR9B-9787) को पकड़ लिया। मौके से लोगों ने ड्राइवर को भी पकड़ लिया। जांच के दौरान ड्राइवर के नाबालिग पाए जाने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

धक्का देकर थाने से निकाला जीप

जीप को थाना कैंपस में लगाया गया था। जीप पर दुर्घटनाग्रस्त दोनों साइकिल भी लदी हुई थी, वहीं जीप के चोरी की साजिश रची गई। मटिहानी थाने में कार्यरत रहे SI सुजीत कुमार का ट्रांसफर बेगूसराय नगर थाने में हो गया, लेकिन उनका आवास मटिहानी थाना के परिसर में ही था। जीप की चोरी के दौरान SI सुजीत कुमार को भी इसमें शामिल किया गया। इसके बाद 15 फरवरी की रात लगभग 11:45 बजे SI सुजीत कुमार, मटिहानी निवासी कारी सिंह, भानु सिंह और मटिहानी थाने का प्राइवेट ड्राइवर मोहम्मद जाकिर थाने के कैंपस में पहुंचा। वहां टक्कर मारने वाली अच्छी जीप को धक्का देकर निकाला गया। उसके जगह कबाड़ी से लाकर एक कमांडर जीप लगा दी गई। उसमें भी गाड़ी का नंबर (BR9B-9787) का बोर्ड लगा दिया गया।

DSP की पूछताछ में SI ने किया खुलासा

वहीं 1 मार्च को स्थानीय लोगों ने जब बदली हुई जीप देखी तो मामला सामने आया। सूचना मिलते ही सदर-2 DSP भास्कर रंजन पहुंचे और मटिहानी थाने में लगे CCTV की जांच की गई। उसमें पुलिस पदाधिकारी सुजीत कुमार के सामने जीप गायब किए जाने का खुलासा हुआ। इसके बाद DSP ने सुजीत को नगर थाने से मटिहानी थाने में बुलाया। पूछताछ के दौरान SI सुजीत कुमार मामले का खुलासा किया।

पूछताछ में मिली जानकारी के बाद चोरी में शामिल मटिहानी निवासी कारी सिंह, भानु सिंह और थाने के प्राइवेट ड्राइवर मोहम्मद जाकिर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कमांडर जीप नयागांव थाना क्षेत्र के बागडोव गांव निवासी रूपेश कुमार सिंह का था। चोरी में उसकी भी संलिप्तता सामने आई है। वहीं SP मनीष ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि आगे की कार्रवाई चल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

3 मिनट ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

31 मिनट ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

4 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

10 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

11 घंटे ago