Bihar

नीतीश कुमार की तेजस्वी यादव से हुई इशारों में बात, गाल की पर हाथे फेरते पूछा- दाढ़ी क्यों नहीं बनाते हो

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और स्पीकर नंद किशोर यादव के बीच बुधवार को बिहार विधानसभा में इशारों वाली बात भी हुई. हंगामे और शोर के बीच इन तीन नेताओं के बीच हुए विनोदपूर्ण संवाद से सदन का थोड़ी देर के लिए माहौल बदला.

सदन में प्रश्नकाल के दौरान सीएम नीतीश ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए सवाल किया. उन्होंने अपने गाल पर हाथ फेरते हुए तेजस्वी से पूछा कि दाढ़ी क्यों नहीं बनाते हो. वहीं सीएम नीतीश का इशारा देखकर तेजस्वी हंस दिए. दोनों के बीच आंखों-आंखों में हुई इस बातचीत के दौरान सीएम नीतीश के बगल में ही मंत्री विजय चौधरी बैठे थे. वे दोनों के इशारों वाली बातचीत को देखकर मुस्कुराते रहे.

तेजस्वी यादव ने असंतुष्टि जाहिर की

सदन में इस दौरान हाजीपुर में सड़क निर्माण को लेकर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के जवाब से तेजस्वी यादव असंतुष्ट दिखे. इसे लेकर दोनों के बीच हल्की बहसबाजी भी हुई. तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में जो सड़क बनने के लिए पास हुआ था, लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ. इस पर विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि 10% काम हो चुका है. इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों में एक बार फिर तेजस्वी यादव से कहा कि वो खुद इस मामले को देखवा लेंगे. काम हो जायेगा. हालाँकि तेजस्वी यादव ने इस पर असंतुष्टि जाहिर की.

नंद किशोर यादव ने ली चुटकी

मुख्यमंत्री के इस आश्वासन पर विनोदपूर्ण अंदाज में स्पीकर नंद किशोर यादव ने तेजस्वी से कहा, ‘बढ़िया है पटना में रहता है. वहां रहता तो लड़ लेता.’ इसपर तेजस्वी यादव भी हंसने लगे. वे फिर से सदन में खड़े हो गए और कहा कि हाजीपुर में रोड रहेगा तब न वहां के लोग यहां आएंगे. सभा अध्यक्ष के इस विनोदपूर्ण व्यवहार से थोड़ी देर के लिए सदन का माहौल काफी हल्का हो गया. मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मंत्री भी इस विषय पर आगे कुछ नहीं बोले.

Avinash Roy

Recent Posts

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

13 घंटे ago