Categories: NEWSSamastipur

बिहार दिवस के अवसर पर ‘रोटरी क्लब’ और ‘श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट’ द्वारा निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का होगा आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : बिहार दिवस के गौरवमयी अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर एवं श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा रूप नारायणपुर, बेला पंचायत में विशाल निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह हेल्थ कैंप स्थानीय निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जहां उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। इस हेल्थ कैंप के माध्यम से स्थानीय लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा, जिनमें निःशुल्क न्यूरोपैथी जांच, निःशुल्क मास डेंसिटी जांच, निःशुल्क रक्त परीक्षण, आर्थराइटिस कीट वितरण और निःशुल्क दवाइयों का वितरण शामिल हैं।

इसके अलावा, साथ हीं कई प्रकार के रोगों का निःशुल्क उपचार भी किया जाएगा, जिसमें समस्तीपुर के रोटरी क्लब के अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इस टीम में सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. जी. सी. कर्ण, डॉ. सी. बी. सिंह, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. कुमार देवाशीष, डॉ. सुषमा शिखा और डॉ. शशिकांत कुमार जैसे सम्मानित चिकित्सक शामिल होंगे।

कैंप के संयोजक समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक रोटेरियन डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह हेल्थ कैंप स्थानीय लोगों को न केवल निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के प्रति जागरूक भी करेगा। डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हर व्यक्ति तक उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाओं का लाभ पहुँचाना है।

रोटरी क्लब समस्तीपुर के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. जे. सी. कर्ण ने कहा, रोटरी क्लब का यह प्रयास समाज की सेवा में महत्वपूर्ण कदम है। हम सभी मिलकर इसे सफल बनाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि अधिक से अधिक लोग इस हेल्थ कैंप का लाभ उठाएं। रोटरी क्लब समस्तीपुर के सचिव रोटेरियन रजनीश अग्रवाल ने कहा, यह हेल्थ कैंप स्थानीय समुदाय के लिए एक अनमोल उपहार होगा, जो उन्हें निःशुल्क उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। हम चाहते हैं कि इस कैंप के माध्यम से सभी लोग स्वस्थ रहें और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

6 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

17 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

20 घंटे ago