Bihar

बिहार: Reels के चक्कर में काटी कुत्ते की पूंछ, PETA की शिकायत पर FIR दर्ज, बोले SP- होगा एक्शन

रील्स बनाने के चक्कर में पशु के साथ क्रूरता करने से भी लोग बाज नहीं आते. कटिहार में 4 लड़कों ने कुत्ते की पूंछ काटने का वीडियो बनाया है. जब ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ तो पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल यानी पेटा (PETA) ने इसकी शिकायत पुलिस से की. अब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

पेटा ने की शिकायत:

पशु के साथ क्रूरता का हवाला देकर पेटा से जुड़े लोगों ने कटिहार एसपी को इस बात की जानकारी दी कि कुछ युवकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते की पूंछ काटी जा रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक संथाली गाने पर डॉग की पूंछ काटता नजर आ रहा है, जबकि बाकी साथी कुत्ते को पकड़े हुए हैं.

आरोपी युवक की हो गई पहचान:

पेटा ने इसी क्रूरता को लेकर एसपी से कार्रवाई की मांग की थी. संस्था ने ई-मेल के माध्यम से इसकी शिकायत और इंस्टाग्राम वीडियो भी भेजा था. जिसके बाद कटिहार पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. एसपी ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है, वह प्राणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

क्या बोले एसपी?:

पुलिस अधीक्षक एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि पेटा ने एक वीडियो को लेकर शिकायत की थी, जिसमें कुछ लड़के कुत्ते की पूंछ काटते दिख रहे हैं. आरोपी की पहचान हो गई है. प्राणपुर थाने को शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लेने के लिए कहा गया है.

कुत्ते की पूंछ काटने का वीडियो वायरल:

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में 4 युवक नजर आ रहे हैं. तीन युवकों ने कुत्ते को पकड़ रखा है, जबकि एक युवक (सफेद कमीज और काला पैंट) धारदार हथियार से उसकी पूंछ काट रहा है. पूछ काटने के बाद वह युवक बहुत ही बेशर्मी से हाथ में कुत्ते की पूंछ लेकर दिखाता भी है. दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो को कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवकों ने ही बनाया है.

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

5 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

6 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

6 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

6 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

17 घंटे ago