Bihar

पटना के मरीन ड्राइव पर खू’नी खेल, सनकी आशिक ने पहले प्रेमिका की ली जान, फिर खुद को भी गो’ली से उड़ाया

बिहार में भोजपुर के बाद पटना में एक सनकी आशिक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. राजधानी पटना के दीघा मरीन ड्राइव घाट पर गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई है. दीघा थाना की पुलिस ममाले की तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस को घटनास्थल से एक बैग भी मिला है.

पटना में प्रेमी-प्रेमिका की मौत :

मृतक लड़के का नाम राहुल राज है. वह मधुबनी जिला का रहने वाला है. वहीं मृत लड़की वैशाली के लालगंज की रहने वाली है, जिसका नाम सुरभि कुमारी है. बताया जा रहा है कि प्रेमी प्रेमिका काफी देर से जनार्दन घाट के सीढ़ी पर बैठे हुए थे. फिर कुछ देर बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई. इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया.

पटना के मरीन ड्राइव पर खूनी खेल :

बताया जा रहा है कि, शुक्रवार दोपहर में दोनों गंगा किनारे मरीन ड्राइव के जनार्दन घाट पर बैठे हुए थे. तभी अचानक गोली की आवाज सुनाई पड़ी. लोगों ने देखा कि दोनों की लाश सीढ़ी पर पड़ी हुई है. दोनों खून से लथपथ हैं. वहां मौजूद लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जहां मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है.

FSL और डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी :

बताया जा रहा है कि प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एफएसएल की टीम भी पहुंची. डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया. मामले की जांच की जा रही है.

हर पहलु को खंगाल रही पुलिस :

भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई बड़ी वारदात के बाद आनन-फानन सीटी एसपी सेंट्रल स्वीटी सहरावत भी मौके पर पहुंची. हर पहलु को खंगाला जा रहा है. घटना स्थल से पुलिस ने पिस्टल और खोखा को बरामद किया है. मृतकों की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आरा रेलवे स्टेशन पर भी बिछ गयी थी तीन लाशें :

बता दें कि हाल ही में आरा रेलवे स्टेशन परिसर में सनकी आशिक ने युवती और उसके पिता की सरेआम हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने भी खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी. सवाल उठता है कि आखिर बिहार में ये क्या हो रहा है. युवा इस तरह से क्यों बर्ताव कर रहे हैं. किसी की जान लेने से वह नहीं बाज आ रहे हैं. यही नहीं खुद भी जान दे रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago