Bihar

बिहार: जमीन का दाम बढ़ाने के लिए भिड़ाया गजब का तिकड़म, भू माफियाओं ने नदी पर निजी पैसों से बना दिया पुल

बिहार के पूर्णिया में भू माफियाओं के कारनामों की खूब चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि पूर्णिया के रहमतनगर में कारी कोसी नदी पर माफियाओं ने प्राइवेट पुल बनवा दिया. इसका निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है.

सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस पुल के बनाये जाने की भनक नगर निगम को भी नहीं लगी. इस पुल को बनवाने के पीछे की वजह भी हैरान करने वाली है. इन लोगों ने निजी पुल इसलिए बनवाया ताकि जमीन का भाव बढ़ सके. जमीन की कीमतों में कई गुना इजाफा हो सके.

विरोध के बाद लौटना पड़ा

स्थानीय लोगों की मानें तो जमीन माफियाओं ने इन जमीनों को बहुत सस्ते दाम में खरीदा और पुल का निर्माण कराया. उनकी योजना थी कि पुल बनवाकर लोगों में यह बात पहुंचे की सरकार इस इलाके में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करेगी. इससे सस्ते दाम में खरीदी गई जमीन की कीमत बढ़ जाएगी और वो कई गुना मुनाफा कमा लेंगे.

इस मामले पर नगर कमिश्नर का कहना है कि नदी पर पुल बनाये जाने की कोई योजना नगर निगम के पास नहीं है. इस बारे में जानकारी हासिल करने के बाद कार्रवाई होगी. इसके बाद जब जेसीबी पुल को तोड़ने पहुंची तो लोगों ने विरोध किया और नगर निगम की टीम को बिना तोड़े ही वापस लौटना पड़ा.

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

3 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

3 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

4 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

5 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

12 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

19 घंटे ago