Bihar

लॉ एंड ऑर्डर पर CM नीतीश की हाई लेवल मीटिंग; गश्ती और क्राइम कंट्रोल पर जोर, अधिकारियों को दिए टास्क

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न हो। उन्होंने आला अधिकारियों को इस मामले में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री शनिवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मद्य निषेध तथा विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में पुलिस महानिदेशक और मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अद्यतन विधि व्यवस्था एवं शराबबंदी को बेहतर ढंग से लागू करने को लेकर किये जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

विधि व्यवस्था की समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिये पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहें। पुलिस गश्ती में किसी प्रकार की कोताही नहीं हो। पर्व-त्योहारों को देखते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें।

मद्य निषेध की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मद्य निषेध को प्रभावी ढंग से लागू करने करने के लिये समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के पूर्व लोग शराब पीकर अपनी सारी कमाई उड़ा देते थे, आज वही पैसा दूसरे काम में लग रहा है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। समाज में शांति और भाईचारे का माहौल बना है। शराबबंदी से पुरुष और महिलाएं दोनों खुश हैं।

सीएम ने अधिकारियों को नीरा का उत्पादन और बिक्री बढ़ाने का भी निर्देश दिया। कहा कि नीरा स्वास्थ्य के लिए उपयोगी और स्वादिष्ट होता है। नीरा के संग्रह, बिक्री तथा नीरा के उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिये लोगों को प्रोत्साहित करें ताकि इससे जुड़े लोगों के आय की स्रोत सृजित हो सके। शराबबंदी के बेहतर क्रियान्वयन के लिये लोगों के बीच लगातार जागरूकता अभियान चलाते रहें। शराब के सेवन से होने वाली हानियों और बीमारियों के बारे में भी लोगों को जागरूक करें। ताड़ी के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिये वैकल्पिक रोजगार सृजन के लिये समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। ताकि उनका जीवनयापन बेहतर ढंग से चल सके।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि एवं अपर पुलिस महानिदेशक, मद्य निषेध सुशील खोपड़े मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

1 घंटा ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

5 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

14 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

16 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

16 घंटे ago