समस्तीपुर/मुसरीघरारी :- समस्तीपुर में शनिवार की शाम दूध टैंकर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के ही उदापट्टी वार्ड संख्या-9 निवासी मधु कांत झा के पुत्र हरे राम झा (40 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा कि मृतक हरे राम झा मुसरीघरारी चौक से अपने पशु के लिए चोकर लेकर बाइक से उदापट्टी जा रहे थे। इसी बीच बाबा धर्म कांटा के पास पटोरी की ओर से दूध टैंकर आ गया। टैंकर ने सामने से बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना मुसरीघरारी-पटोरी मार्ग पर मुसरीघरारी थाने से थोड़ी दूर पर ही हुई।
हादसे के बाद हरे राम झा घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने हरे राम झा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मुसरीधरारी थाने की पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची। इधर मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजुल अंसारी ने कहा कि दूध टैंकर से ठोकर लगने की बात बताई जा रही है। घटना के बाद दूध टैंकर का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…
समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…