Bihar

देवदूत बनकर सड़क पर उतरे पप्पू यादव! तेज रफ्तार सफारी ने दंपति को रौंदा, सांसद ने 5 घायलों की बचाई जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना के जगदेव पथ पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार सफारी, ऑटो और बाइक की टक्कर में दर्दनाक हादसा हो गया. इस घटना में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में शामिल सफारी कार पर बिहार सरकार लिखा था और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक नशे की हालत में था.

तेज रफ्तार, नशे में धुत चालक और दर्दनाक हादसा

रात 9 बजे के करीब फुलवारी रोड की ओर तेज रफ्तार में दौड़ रही सफारी कार 80 किमी/घंटे से अधिक की स्पीड पर थी. मुरलीचक के पास अंधेरे में बस को ओवरटेक करने के प्रयास में पहले बाइक को टक्कर मारी फिर सामने जा रहे ऑटो से जा भिड़ी. इस दौरान बाइक सवार अशोक कुमार और उनकी पत्नी पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत हो गई.

घायलों की मदद को उतरे सांसद पप्पू यादव

संयोग से उसी समय पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शादी समारोह से लौट रहे थे. सड़क पर घायलों को तड़पते देख उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायलों को अपनी गाड़ी से IGIMS अस्पताल भेजा. वह खुद भी अस्पताल पहुंचे और वहां चिकित्सा सुविधाओं की कमी देख भड़क उठे. उन्होंने मेडिकल सुपरिटेंडेंट मनीष मंडल को फोन कर स्टाफ की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया.

मदद की बजाय वीडियो बनाता रहा लोग

इस हादसे में इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हो गई. पप्पू यादव ने बताया कि जब सड़क पर लोग तड़प रहे थे, तब मदद करने के बजाय वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने में व्यस्त थे. उन्होंने इस प्रवृत्ति को शर्मनाक बताते हुए कहा, “जब कोई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हो, तब हम सिर्फ तमाशबीन नहीं बन सकते.”

शराबबंदी की सच्चाई उजागर

पप्पू यादव ने इस घटना को लेकर बिहार में शराबबंदी की असलियत पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “यह तथाकथित शराबबंदी का सच है, जो सिर्फ कागजों पर लागू है. असल में, नशे में धुत्त चालक लोगों की जान कुचल रहे हैं और प्रशासन बेबस नजर आ रहा है.”

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

4 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

6 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

7 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

17 घंटे ago