Bihar

बिहार बोर्ड आज जारी करेगा इंटर का रिजल्ट; टॉपर्स को मिलेंगे लाखों रुपये और लैपटॉप

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आज (मंगलवार, 25 मार्च) का दिन अहम होने वाला है. बोर्ड आज दोपहर 1:15 बजे 12वीं का रिजल्ट करने वाला है.

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने बताया कि बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा. BSEB ने इस बार टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी अच्छी खबर दी है. दरअसल, बोर्ड ने इस बार टॉपर्स के लिए पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है, जिससे विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ेगा.

BSEB ने बताया कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 की टॉपर लिस्ट भी PDF फॉर्मेट में जारी करेगा. इसमें सिर्फ उन्हीं छात्रों के नाम होंगे, जिन्हें टॉपर वेरिफिकेशन के लिए पटना बोर्ड ऑफिस बुलाया गया था. बता दें कि बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा कुल 500 अंकों की होती है. परीक्षा में टॉप करने के लिए 400 से ज्यादा मार्क्स चाहिए होंगे. पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर तुषार कुमार रहे थे, उन्‍होंने 96.4% मार्क्‍स पाकर टॉप किया था. वहीं साइंस स्ट्रीम में 96.2% अंकों के साथ मृत्युंजय कुमार टॉपर बने थे.कॉमर्स स्ट्रीम में प्रिया कुमारी ने 95.6% मार्क्‍स हासिल करके टॉप किया था.

नई इनाम राशि इस प्रकार है

पहला स्थान: ₹2 लाख और एक लैपटॉप (पहले ₹1 लाख मिलता था).
दूसरा स्थान: ₹1.5 लाख (पहले ₹75,000 था).
तीसरा स्थान: ₹1 लाख (पहले ₹50,000 था).
चौथे से दसवें स्थान: ₹30,000 (इसमें कोई बदलाव नहीं).

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

5 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

5 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

16 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

20 घंटे ago