Bihar

बिहार: वर्दी पहन बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे ASI साहब! सामने आते ही ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया चालान

सड़क सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस इन दिनों सावधान दिख रही है. पुलिस की तरफ से लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में दरभंगा की सड़कों पर वर्दी वाले ही वर्दीवालों का चालान काटते दिखे.

पुलिस वाले का चालान कटा :

इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी नियमों का उल्लंघन करते दिखे. इसके बाद यातायात पुलिसकर्मियों ने उनको भी नहीं बख्सा और उनका भी चलान काटा.ट्रैफिक पुलिस ने आमलोगों के दिल में जगह बनाने के लिए बिना हेलमेट के बाइक चला रहे एएसआई विनोद कुमार को 1000 हजार रुपये का चालान काट दिया.

‘हेलमेट पहनकर बाइक चलाना चाहिए’ :

बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले पुलिस अधिकारी विनोद कुमार ने चालान भरने के बाद कहा कि आम लोगो को भी हेलमेट पहनकर बाइक चलाना चाहिए. ताकि खुद की रक्षा की रक्षा के साथ-साथ दूसरों की भी रक्षा करें. उन्होंने इस काम के लिए यातायात पुलिस की भी तारीफ की.

दरभंगा में लगातार चेकिंग अभियान :

इस दौरान सड़क पर सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ पुलिस ने नकेल कसा. इस पूरे मामले पर यातायात थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि दरभंगा में लगातार यातायात नियम पालन को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया जाता है.

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

2 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

2 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

6 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

8 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

17 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

22 घंटे ago