Bihar

आंख छीन कर चश्मा देने वाले लोग… सौगात ए मोदी पर राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सौगात ए मोदी पहल पर राजनीति गर्माई हुई है। मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने पोस्टर के जरिए भाजपा पर हमला बोला है। पटना में राजद कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर में सौगात ए मोदी को लेकर एनडीए सरकार और उसके सहयोगियों पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में लिखा गया है, ‘आंख छीन कर चश्मा लगा देने वाले लोग, रख लो अपने पास ये सौगात ए मोदी किट’।

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी की ईद पर सौगात ए मोदी किट वितरण करने की पहल को मुस्लिम वोट बैंक को लुभाने की कवायद से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, विपक्षी दलों ने इसे चुनावी स्टंट बताया है।

राजद कार्यालय के बाहर मखदुमपुर (जहानाबाद) से पूर्व जिला पार्षद संजू कोहली ने पोस्टर लगाया है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एवं जीतनराम मांझी के भी फोटो हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि अगर सौगात देना है तो वक्फ संशोधन बिल को मोदी सरकार वापस ले, ईद पर कुछ बांटना है तो मोहब्बत बांटो, कुछ देना है तो दिल में जगह दो।

बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीते मंगलवार को दिल्ली के निजामुद्दीन से ‘सौगात ए मोदी’ किट वितरण की शुरुआत की थी। पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने ईद से पहले देश भर के 32 लाख गरीब एवं जरूरतमंद मुसलमानों को यह किट देने का लक्ष्य रखा है। पटना में भाजपा नेताओं ने गुरुवार को हाई कोर्ट मजार पर मुस्लिम महिलाओं को सौगात ए मोदी किट वितरित किए। राज्य के सभी जिलों में ये किट बांटे जा रहे हैं। इसमें कपड़े और खाने-पीने के सामान हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

15 मिनट ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

48 मिनट ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

1 घंटा ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

7 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

7 घंटे ago