Bihar

SC से सरकार को झटका, सुनील सिंह MLC बने रहेंगे: नीतीश की मिमिक्री की थी, कोर्ट ने कहा- यह सजा बहुत ज्यादा है

नीतीश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने लालू यादव के करीबी सुनील सिंह की सदस्यता रद्द किए जाने के बिहार विधान परिषद के फैसले को रद्द कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि वो MLC बने रहेंगे। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ये भी कहा कि सुनील सिंह की टिप्पणी अशोभनीय थी, लेकिन उसकी तुलना में सजा बहुत ज्यादा है।

कोर्ट ने सदस्यता बहाल करने का आदेश दिया है। साथ ही विधान परिषद की आचार समिति को नोटिफिकेशन रद्द करने को कहा गया है। SC के फैसले के बाद विधान परिषद उपचुनाव की घोषणा करने वाले चुनाव आयोग की अधिसूचना को रद्द कर दिया। बिहार में अब विधान परिषद के उपचुनाव नहीं होंगे। इधर कोर्ट के फैसले के बाद सुनील सिंह ने अपने फेसबुक पर लिखा- ‘सत्यमेव जयते’

‘7 महीने सदन से बाहर रहे, इसे ही सजा माना जाए’

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुनील सिंह की सदस्यता 2026 में खत्म होने वाली है। वो 7 महीने से सदन से बाहर हैं, इसे ही सजा मान लिया जाए। फिर से दुर्व्यवहार करें तो एथिक्स कमेटी और चेयरमैन फैसला लें। कोर्ट ने कहा कि जुलाई 2024 से सुनील सिंह की ओर से गुजारे गए निष्कासन के समय को ही निलंबन माना जाए। जस्टिस सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि विधान परिषद को और अधिक उदार होना चाहिए।

नीतीश कुमार पर टिप्पणी करने पर गई थी सदस्यता

पिछले साल बजट सत्र के दौरान 13 फरवरी, 2024 को विधान परिषद के अंदर सुनील कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ ‘पलटू’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ था। सुनील सिंह पर विधान परिषद में कहासुनी के दौरान नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने के आरोप लगे थे।

विधान परिषद में नीतीश कुमार के खिलाफ बोले गए शब्दों को और अमर्यादित आचरण माना और सुनील कुमार सिंह से खेद प्रकट करने को कहा गया था पर सुनील कुमार सिंह ने कोई खेद प्रकट नहीं किया।

विधान परिषद के आचार समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह ने जुलाई 2024 को इस मामले में रिपोर्ट सौंपी थी। इसके दूसरे दिन आरजेडी एमएलसी के निलंबन का प्रस्ताव सदन में रखा गया। 26 जुलाई 2024 को सभापति ने सुनील कुमार सिंह की सदस्यता समाप्त कर दी थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि कौरी साहब ने पूछताछ के दौरान अपनी टिप्पणी पर खेद जताया, लेकिन सुनील सिंह अड़ियल रवैया रहा, उन्होंने कोई अफसोस नहीं जाहिर किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

2 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

2 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

3 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

3 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

11 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

18 घंटे ago