Bihar

थानेदार ने कार में महिला सिपाही को गंदे तरीके से छुआ, शिकायत के बाद बड़ा ऐक्शन

मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाने के एसएचओ शशि रंजन कुमार को एसएसपी सुशील कुमार ने निलंबित कर दिया है। शशि रंजन पर अपने ही थाने में पदस्थापित महिला पुलिस कर्मी ने बैड टच करने का आरोप लगाया था।

जांच के लिए एसएसपी सुशील कुमार ने ग्रामीण एसपी विद्या सागर के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। इस टीम में ग्रामीण एसपी के अलावा एक महिला डीएसपी सीमा देवी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्व टू मनोज कुमार सिंह को शामिल किया गया था।अब इस मामले में टीम के दिए गए रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी शशि रंजन पर कार्रवाई की गई है।

यह था पूरा मामला

थानेदार पर बैड टच का गंभीर आरोप को लगाने वाली हत्था थाना में पदस्थापित महिला पुलिस कर्मी का उसके पति से भी पूर्व में अनबन हो चुका है और इसके बाद से ही वह अकेली रहती है। इसी बीच महिला सिपाही से थाने के बड़ा बाबू से काफी नजदीकी हो गई थी और ये फिर ये घटना सामने आई थी।

इस मामले में उसने अपने वरीय अधिकारी से शिकायत की थी कि जब वह छुट्टी से अपने घर से लौट रही थी। इसी दौरान में वह सकरा स्टेशन पर एक ट्रेन से उतरी तो थानेदार उसे लेने खुद ही निजी कार से सकरा स्टेशन चले गए और थानेदार रास्ते में ही उसको बैड टच करने लगा। आरोपी थानेदार के इस रवैये से तंग होकर महिला सिपाही कार से उतर गई और पैदल ही थाने तक पहुंची। आगे-आगे पैदल चल रही महिला सिपाही को मनाकर दुबारा कार में बैठाने के लिए थानेदार पीछे-पीछे गाड़ी लेकर चलते रहे। रास्ते में ग्रामीणों ने जब यह नजारा देखा।जिस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी मनोज कुमार ने ग्रामीणों से पूछताछ की बात भी अपने रिपोर्ट में लिखी थी। यही नहीं बल्कि थाने के कई पुलिस कर्मियों ने भी जांच अधिकारी को बताया था कि बड़ा बाबू कार से पीछे-पीछे आए थे और आगे आगे पैदल ही महिला सिपाही अपने थाने में पहुंची थी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

3 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

13 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

13 घंटे ago