Bihar

शराबबंदी वाले बिहार में शराब पीकर हंगामा, मां सरस्वती की प्रतिमा तोड़ी, पोल में बांध कर पिटाई

शराबबंदी वाले राज्य बिहार में एक युवक ने शराब पीकर जमकर हंगामा मचाया। जमुई जिले में इस युवक ने मां सरस्वती की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया। जिले के बरहट के मलयपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा कटौना गांव वार्ड नंबर 6 में शराब के नशे में एक युवक ने मां सरस्वती की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पोल में बांध कर पीटा फिर इसकी सूचना 112 पर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को कब्जे में लेकर मलयपुर थाना के सुपूर्द कर दिया।आरोपी की पहचान गोरेलाल मांझी पिता प्यारे मांझी के रूप में की गई है। इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार कहते हैं कि नशे में युवक द्वारा पूजा पंडाल के पास हंगामा की सूचना मिली थी।

पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। नशे में युवक द्वारा प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की बात कही जा रही है। जांचोपरांत युवक का शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज न्यायोचित कारवाई करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

51 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

10 घंटे ago