समस्तीपुर : नगर थाना की पुलिस ने बाइक चोरी मामले में एक संदिग्ध युवक को उठाया है। पकड़ा गया युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लगुनियाँ सूर्यकंठ का रहने वाला बताया गया है। हालांकि अब तक पुलिस को बाइक चोरी मामले में कोई खास सफलता नहीं मिली है। बीते दिनों भी तीन संदिग्धों को सरकारी बस पड़ाव से पुलिस ने शक के आधार पर उठाया था। हालांकि कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर तीनों को छोड़ दिया गया था।
बता दें कि इन दिनों शहर में बाइक चोरी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि पूर्व में भी तीन युवकों से पूछताछ की गई थी हालांकि बाद में तीनों को छोड़ दिया गया। उन तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने लगुनियाँ से एक युवक को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…