Education

CBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, समस्तीपुर में होली मिशन समेत बनाये गये इतने परीक्षा केंद्र

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं। यह एडमिट कार्ड अब केवल परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से स्कूलों द्वारा डाउनलोड किये जा सकते हैं। छात्र अपनी स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि वे इसे सीधे बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकते। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 18 मार्च 2025 को समाप्त होगी।

वहीं, कक्षा 12 की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जायेगा। हर साल की तरह इस साल भी बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट के लिए दिशा-निर्देश जारी किये हैं। यह दिशा-निर्देश छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित आइटमों और अलाउड आइटमों के संबंध में जारी किया गया है।

10वीं-12वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले सभी रेगुलर स्टूडेंट को सीबीएसई बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड के साथ स्कूल आईडी कार्ड को लेकर जाना अनिवार्य है। वहीं प्राइवेट स्टूडेंट के लिए सीबीएसई एडमिट कार्ड के साथ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फोटो आईडी प्रूफ होना चाहिए। सीबीएसई ने स्टूडेंट के लिए ड्रेस कोड भी जारी किए हैं। रेगुलर छात्रों को बोर्ड परीक्षा में अपने-अपने स्कूल यूनिफॉर्म में आना होगा।

वहीं प्राइवेट छात्रों को हल्के कपड़ों के साथ बोर्ड परीक्षा में भाग लेना होगा। इसके अलावा छात्रों को परीक्षा केंद्र में एंट्री पाने के लिए गहन तलाशी से गुजरना होगा। सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगी। परीक्षा में एडमिट कार्ड, वैध आइडी, स्कूल आईडी के अलावा पारदर्शी पानी का बोतल, एनालॉग घड़ी ले जा सकेंगे। इसके साथ ही स्टेशनरी सामान जैसे पारदर्शी पाउच, पेंसिल बॉक्स, पेन, स्केल आदि ले जा सकेंगे।

बनाये गये इतने परीक्षा केंद्र :

शहर के होली मिशन हाई स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल परिसर, केंद्रीय विद्यालय पूसा, सेंट पॉल सेकेंडरी स्कूल विरसिंहपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली,कैंपस पब्लिक स्कूल पूसा, पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल दलसिंहसराय, सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल, बटहा को परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

29 मिनट ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

3 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

8 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago