Bihar

RJD के मुख्य प्रवक्ता का शराब पीते वीडियो वायरल, BJP ने किया पोस्ट, गंजी में दिखे शक्ति यादव

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो बिहार बीजेपी ने अपने X अकाउंट से बुधवार को शेयर करते हुए लिखा है कि ‘देखिए, शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते राजद के मुख्य प्रवक्ता!’

42 सेकेंड के वीडियो में शक्ति सिंह यादव बनियान और अंडरवियर पहने सोफे पर बैठे हैं। उनके सामने एक टेबल पर भरे हुए ग्लास रखे हैं। खाने की चीजें भी हैं। इस दौरान उनके आसपास कई लोग भी बैठे हैं।

शक्ति सिंह बोले-यह निजता का हनन है

शक्ति सिंह यादव अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर पहले तो कुछ भी बोलने से बचते रहे। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह हमारी निजता का हनन है, इसलिए इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे।

साल 2015 में बने थे विधायक

शक्ति यादव पहली बार साल 2015 में राजद के टिकट से हिलसा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और जीत गए। इसके बाद 2020 में भी हिलसा से चुनाव लड़े, लेकिन हार गए थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें मुख्य प्रवक्ता बनाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

6 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

4 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago