समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां 11 साल पहले बेची गई बाइक के कारण मालिक को जेल जाना पड़ा। पूसा बैनी थाना क्षेत्र की पुलिस ने कल्याणपुर के कनौजर निवासी 55 वर्षीय नंदू साह को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले के अनुसार, नंदू साह के बेटे ने 11 साल पहले एक हीरो होंडा बाइक (नंबर BR06H8015) पंचनामा करके बेची थी। हालांकि, बाइक का स्वामित्व ट्रांसफर नहीं कराया गया था, जिसके कारण कागजों में अभी भी नंदू साह का नाम मालिक के रूप में दर्ज है।
बैनी थाना अध्यक्ष आनंद गौरभ के अनुसार, कुछ दिन पहले इसी बाइक का उपयोग शराब तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस ने शराब के साथ बाइक और उसके वर्तमान उपयोगकर्ता को पकड़ा। जांच में पता चला कि बाइक का कानूनी मालिक अभी भी नंदू साह हैं, क्योंकि बिक्री के बाद भी ट्रांसफर डॉक्यूमेंट्स नहीं बनवाए गए थे।
पुलिस ने नंदू साह से बाइक बेचने के कागजात मांगे, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर समस्तीपुर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और फिर जेल भेज दिया गया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…