Bihar

पूर्व विधायक सह RJD की दिग्गज नेता बीमा भारती के घर में चोरी, कई महंंगे सामान उठा ले गए चोर; CCTV का DVR तक नहीं छोड़ा

पूर्णिया के रुपौली से पूर्व विधायक और राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के घर में शुक्रवार रात चोरी हुई है। चोरों ने बीमा भारती के भवानीपुर स्थित आवास को अपना निशाना बनाया।

जानकारी के मुताबिक, देर रात चोरों ने मेन गेट और चार कमरों का ताला तोड़ा और लाखों के सामान ले गए। हालांकि, कितने की चोरी हुई है, इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है।

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक के घर से अष्टधातु की मूर्ति, सोने-चांदी के गहने, कंबल, कपड़े और कई अन्य सामान गायब हैं। चोर बीमा भारती के घर में लगे CCTV कैमरे का DVR तक अपने साथ ले गए। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

मेन गेट और 4 कमरों का ताला टूटा हुआ था

पूर्व विधायक बीमा भारती ने बताया, ‘मैं अपने परिवार के साथ भिठ्ठा आवास पर थी और भवानीपुर आवास पर गुड़िया मंडल और उसका सहयोगी रामचंद्र मंडल रहते थे। गुड़िया मंडल कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई थी और रामचंद्र मंडल वहां अकेला रह रहा था। गुरुवार की रात रामचंद्र मंडल साढ़े दस बजे अपने घर चला गया था।’

बीमा भारती ने कहा-

शुक्रवार शाम जब रामचंद्र भवानीपुर आवास पर आया तो मेन गेट अंदर से बंद था। वो मेन गेट फांदकर अंदर गया और देखा कि ताला टूटा हुआ है। इसके अलावा चार कमरों का ताला भी टूटा हुआ था। रामचंद्र मंडल ने इसकी जानकारी हमें और गुड़िया मंडल को दी।

पुलिस बोली-आवेदन मिल गया है, जांच जारी है

घटना के बाबत भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया, ‘चोरी की घटना को लेकर पूर्व विधायक की ओर से आवेदन मिला है। मामले की जांच चल रही है।’

2018 में हुई थी चोरी

इससे पहले भी 2018 में बीमा भारती के घर से लाखों रुपए के सामानों की चोरी हुई थी। उस समय बीमा भारती बिहार सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री थीं। मंत्री रहते चोरों ने बीमा भारती के घर से उनका लाइसेंसी पिस्टल समेत 10 लाख से ऊपर के जेवरात चोरी कर साथ ले गए।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

2 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

2 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

3 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

8 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

9 घंटे ago