समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस का एक वीभत्स चेहरा सामने आया है। इस बार पुलिस का यह चेहरा हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती के रूप में सामने आया है। निशा भारती पर लूट व हत्या के प्रयास के दौरान मौजूद रहने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप है। इतना ही नहीं आरोपियों व अपराधियों के साथ सांठगांठ रखने का भी आरोप लगा है। यह आरोप मृतक के पीड़ित परिजनों ने लगाया है।
बताते चलें कि आपसी विवाद में लूटपाट व मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की घटना के चार महीनों के बाद इलाज के दौरान रोसड़ा अनुमण्डलीय अस्पताल में आखिरकार शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। मृतक की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा वार्ड 11 के स्व राम राघो राय के पुत्र रामसेवक राय ऊर्फ लाल बाबा (72 वर्ष) के रूप में हुई है। इसी मामले में पुलिस की घोर कर्तव्यहीनता उजागर हुई है। मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। वहीं, इस संबंध में दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे मृतक के पौत्र सोनू कुमार राय ने कहा कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
पुलिस व आरोपी के बीच कथित गठजोड़ के कारण 72 वर्षीय वृद्ध की मौत का आरोप लगा परिजनों ने उनके शव को रोसड़ा डीएसपी कार्यालय के अंदर टेबल पर रख दिया। इसके बाद कार्यालय में उपस्थित पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर देखते ही देखते रोसड़ा एवं विभूतिपुर थाने की दर्जनों पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल डीएसपी कार्यालय पहुंच गये। अप्रिय घटना की आशंका देखते हुए आनन- फानन में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पदाधिकारी ने उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। संयोगवश रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी अनुपस्थित थी। उनके परिजन पुलिस पदाधिकारी पर कई तरह के आरोप लगा रहे थे।
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र राममणि राय ने अपने पिता की मौत का सारा ठीकरा हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि वह चाहती तो यह घटना होती है नहीं, लेकिन उनकी मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक की संख्या में आए बदमाशों ने न केवल लूटपाट की बल्कि इस दौरान उन लोगों ने घर में घूसकर उनके परिजनों को घातक हथियारों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस घटना में उनके पिता रामसेवक राय ऊर्फ लाल बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज पीएमसीएच व निजी अस्पतालों में चल रहा था। वहीं, इस घटना में निशा भारती ने लगभग 50 दिनों तक एफआईआर दर्ज नहीं किया। धरना-प्रदर्शन व रोसड़ा एसडीपीओ के निर्देश के बाद उनका एफआईआर दर्ज हुआ। हालांकि, निशा भारती ने इसमें भी खेल करते हुए उनके एफआईआर से ठीक पहले आरोपियों के आवेदन पर उन्हीं लोग के विरुद्ध एफआईआर कर दिया था।
राममणि राय के अनुसार आरोपी उनके पिता के सहोदर भाई व अन्य लोग हैं। मामले की शुरुआत 2017 में ही हुई थी, जब आरोपियों ने इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था। उस समय उन लोगों केस भी किया था, जो अभी भी रोसड़ा न्यायालय में विचाराधीन है। उसी मामले को वापस लेने को लेकर वह लोग काफी दवाब बना रहे थे। उसी को लेकर बीते 9 नवंबर को उन लोगों ने फिर से घटना को अंजाम दिया। इसमें उनके पिता को हत्या की नियत से उन लोगों ने मार कर अधमरा कर दिया था।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना के 50 दिनों के बाद 29 दिसंबर को एफआईआर दर्ज किया था। जिसमें उन्होंने कई लोगों को आरोपित करते हुए नगद, जेवरात व अन्य कीमती सामान सहित 11 लाख 12 हजार रुपए लूट एवं हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने किसी भी जमीनी विवाद से इनकार करते हुए कहा कि उन लोगों का 30 वर्ष पूर्व ही बंटवारा हो गया था और उनका इसमें कोई विवाद नहीं था।
हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा निवासी रामसेवक राय उर्फ लालबाबा तथा उनके भाई राम किंकर राय के बीच जमीन को लेकर विवाद व मारपीट की घटना होने की बात प्रकाश में आई थी। जिस संबंध में दोनों पक्षों के द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर हसनपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था। रामसवेक राय उर्फ लालबाबा की मृत्यु हो जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिस संदर्भ में उनके परिजनों के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि उक्त मारपीट की घटना को लेकर ही उनकी मृत्यु हुई है। जिस संदर्भ में विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए उक्त मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया गया है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
अशोक मिश्रा, एसपी, समस्तीपुर
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…