Bihar

बाइक में पेट्रोल भरवाया फिर कमर से गन निकाल तान दी, बिहार में फिल्मी स्टाइल में लूटपाट

बिहार में बेखौफ लुटेरों का तांडव नजर आया है। इस बार लुटेरों ने एक पेट्रोल पंप पर फिल्मी स्टाइल से लूटपाट को अंजाम दिया है। यहां दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने बड़ी ही आराम से एक पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मी से उसका पैसों से भरा बैग लूटा और फिर फरार हो गए। इसका एक कथित वीडियो भी वायरल हुआ है।

यह वीडियो सहरसा जिले का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो बाइक पर सवार चार लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचते हैं। इन सभी ने अपना चेहरा ढक रखा था। इनमें से एक बाइक सवार ने पहले अपनी मोटरसाइकिल की टंकी में पेट्रोल भरवाया। तब तक दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार उसके दो अन्य साथी पास में ही खड़े थे।

तेल भरवाने के बाद बाइक सवार अपनी गाड़ी से नीचे उतरा और उसने अचानक अपनी कमर से गन निकाल ली। इसके बाद वहां इस शख्स के साथ आए उसके तीन अन्य साथियों ने भी अपनी पिस्तौल निकाल कर वहां मौजूद एक पेट्रोल कर्मी पर तान दी। एक लुटेरे ने पेट्रोल कर्मी से उसका पैसों से भरा बैग लूटा और फिर सभी आराम से बाइक पर बैठ कर चले गए।

दावा किया जा रहा है कि यह वारदात बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तिरी स्थित पूजा पेट्रोल पंप का है। जिस वक्त लुटेरे यह लूटपाट मचा रहे थे उस वक्त आसपास एक-दो अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं लेकिन लुटेरों के हाथ में गन देख कर कोई उनकी तरफ नहीं बढ़ता है। कहा जा रहा है कि लुटेरों ने 25,000 रुपये लूटे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

10 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

11 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

11 घंटे ago