Bihar

कर्पूरी ठाकुर पर हो बिहटा एयरपोर्ट का नाम, उपेंद्र कुशवाहा ने संसद में उठाई मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बिहटा एयरपोर्ट का नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम रखने की मांग की है। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से यह आग्रह किया। कुशवाहा ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी को जो सम्मान मिलना चाहिए था और उनका नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का जो काम हुआ है, वो पीएम मोदी ने ही किया है।

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को संसद में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न तो मिल चुका है। हमारा सरकार से एक और आग्रह है कि पटना के पास बिहटा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का काम चल रहा है। हमारा सुझाव है कि इस एयरपोर्ट का नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखा जाएगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने न्यायपालिका में कॉलेजियम सिस्टम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में ऐसी व्यवस्था है जिससे थोड़ी परेशान होती है। जब यूपीएससी परीक्षा का रिजल्ट निकलता है तो हम खबर पढ़ते हैं कि एक बर्तन मांझने वाली और झाड़ू पोछा करने वाली मां के बेटे या बेटी एसपी और कलेक्टर बन गए। समुद्र किनारे अखबार बेचने वाला एक बच्चा बड़ा होकर देश का राष्ट्रपति बन सकता है, चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है।

कार्यपालिका और व्यवस्थापिका में जो व्यवस्था बनी हुई है, लेकिन न्यायपालिका में ऐसा नहीं है। न्यायपालिका में कुछ कुछ लोगों के लिए दरवाजा खुला हुआ है, लेकिन दूसरों के लिए बंद है। कुशवाहा ने कहा कि सिर्फ एससी, एसटी या महिला वर्ग की बात नहीं है, अगर कोई गरीब ब्राह्मण परिवार का आदमी भी जज बनना चाहता है तो उसके लिए दरवाजा बंद है। सांसद ने सदन और सरकार को इस पर भी निर्णय करने का आग्रह किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

17 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

23 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

24 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

1 दिन ago