पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. मीडिया से बात करते हुए ज्योति ने कहा कि वह आने वाले चुनाव में चुनाव लड़ेंगी. वही, जब उनसे सवाल किया गया कि क्या टिकट को लेकर वह किसी पार्टी से संपर्क में हैं तो उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों के साथ चर्चा चल रही है. अगर किसी ने टिकट दिया तो ठीक नहीं तो वह निर्दलीय लड़ेंगी. मगर, चुनाव जरूर लड़ेंगी.
दरअसल, ज्योति 13 फरवरी को औरंगाबाद पहुंचीं थी. यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह काराकाट या डेहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं. पवन सिंह की पत्नी ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी उम्मीदवारी के बारे में अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा. हालांकि यह भी अटकले लगाई जा रही है कि चुनाव से पहले पवन सिंह की बीजेपी में वापसी हो सकती हैं.
बता दें कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की थी. वहीं, जदयू नेता आनंद मोहन से बिहार की राजधानी पटना में कुछ दिन पहले मुलाकात भी कर चूकीं हैं. वहीं, जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ज्योति सिंह की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है.
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…