Bihar

बिहार के मंत्री को लंदन में मिला अवार्ड, इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025 से हुए सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा को लंदन में अवार्ड दिया गया है. उन्हें इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025 में प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स श्रेणी में उनके योगदान के लिए दिया गया. इस कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से विजेताओं का चयन 11 सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा किया गया. इस पुरस्कार समारोह में भारत और ब्रिटेन के कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

ब्रिटिश संसद में विशेष सम्मान समारोह

लंदन में ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ लॉर्ड्स) के चोलमोंडेली रूम एंड टेरेस में 12 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भारतीय छात्रों और पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया. ये पुरस्कार गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स सहित कुल 8 श्रेणियों में दिए गए, जिनमें कला, संस्कृति, विज्ञान, पत्रकारिता, व्यवसाय और इनोवेशन शामिल हैं. मुख्य पुरस्कार समारोह 13 फरवरी को लंदन के डी वेरे ग्रैंड कॉनॉट रूम्स में आयोजित किया गया, जहां बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा को इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025 से सम्मानित किया गया.

नीतीश मिश्रा ब्रिटिश शेवनिंग स्कॉलर रह चुके हैं

नीतीश मिश्रा ने ब्रिटिश शेवनिंग स्कॉलरशिप के तहत यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित हल विश्वविद्यालय से ग्लोबल पॉलिटिकल इकोनॉमी में मास्टर्स किया है. इसके अलावा, वे हार्वर्ड कैनेडी स्कूल, कैम्ब्रिज (USA) के पूर्व छात्र भी रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि उन्हें वर्ष 2008-09 में एमटीवी यूथ आइकॉन का खिताब भी मिल चुका है.

भारत-यूके संबंधों में यह सम्मान क्यों महत्वपूर्ण है?

‘भारत-यूके अचीवर्स ऑनर्स’ उन भारतीय छात्रों और पूर्व छात्रों को मान्यता और सम्मान देता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और समाज में योगदान दिया है. इस आयोजन का उद्देश्य भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच शैक्षिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है.

किसने किया था आयोजन?

इस कार्यक्रम का आयोजन नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनाई यूनियन (NISAU) यूके ने ब्रिटिश सरकार के विभिन्न विभागों, यूनिवर्सिटीज यूके इंटरनेशनल, ब्रिटिश काउंसिल और अन्य प्रतिष्ठित संगठनों के सहयोग से किया था.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

9 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

11 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

11 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

20 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

21 घंटे ago