Bihar

16 फरवरी को दिल्ली जाएंगे सीएम नीतीश कुमार, PM मोदी से कर सकते हैं मुलाकात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 फरवरी रविवार को दिल्ली जाएंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपने दौरे के दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं. मोदी 3.0 के पहले पूर्णकालिक बजट में बिहार को प्राथमिकता देने के लिए वह प्रधानमंत्री का शुक्रिया भी अदा कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि सीएम के दिल्ली दौरे के कारण 17 तारीख को प्रगति यात्रा का कोई कार्यक्रम शेड्यूल नहीं किया गया है.

मोदी 3.0 के बजट में दिखी बिहार की धमक 

मोदी सरकार 3.0 ने 1 फरवरी को जब अपना पहला पूर्णकालिक बजट पेश किया तो इसमें बिहार के लिए बहुत सारी योजनाओं का ऐलान किया गया. इनमें बिहार में मखाना उत्पादन के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना. वर्षों से लंबित पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के लिए वित्तीय मदद का ऐलान. बिहटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण और बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट की स्थापना की बात कही गई. बिहार को इतनी सारी परियोजनाएं मिलने पर विपक्ष ने इसे बिहार का बजट कहना शुरू कर दिया.

24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं पीएम मोदी 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर के दौरे पर आने वाले हैं. यहां वह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त भी जारी करेगी. इसके साथ ही वह जिले के लिए कई परियोजनाओं का ऐलान कर सकते हैं. प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए एनडीए के सभी दलों ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं. सभी दलों को कार्यक्रम को लेकर अपने सुझाव साझा करने को कहा गया है. इस बीच किसी ने प्रभात फेरी निकालने का सुझाव दिया है तो कोई झांकी के जरिए सभी को आमंत्रित करने की बात कर रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

52 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

10 घंटे ago